फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2020: CSK vs DC: Predicted and probable playing XI of chennai super kings and delhi capitals

IPL 2020: CSK और दिल्ली में आज होगा जोरदार मुकाबला, कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग XI

Fri, 25 Sep 2020 05:07 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 25 Sep 2020 05:07 PM IST
विज्ञापन
IPL 2020: CSK vs DC: Predicted and probable playing XI of chennai super kings and delhi capitals
दिल्ली vs चेन्नई - फोटो : अमर उजाला

आईपीएल में आज चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स का आमना-सामना होगा। धोनी की अगुवाई में सीएसके की टीम जहां जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी वहीं श्रेयस अय्यर की दिल्ली जीत के लय को बरकरार रखना चाहेगी। दुबई में होने वाले मुकाबले में दोनों ही टीमों में थोड़े-बहुत बदलाव हो सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं दोनों टीमों की संभावित एकादस

विज्ञापन
Trending Videos

चेन्नई सुपर किंग्स के संभावित XI

चेन्नई की टीम में शायद ही कोई बड़ा बदलाव देखने को मिले। टीम की तरफ से शेन वाटसन और मुरली विजय फिर से पारी की शुरुआत कर सकते हैं। वहीं मध्यक्रम की जिम्मेदारी फिर से फाफ डुप्लेसिस, अंबाती रायुडू, ऋतुराज गायकवाड़ और महेंद्र सिंह धोनी के कंधों पर हो सकती है। गेंदबाजी का जिम्मा रविंद्र जडेजा, पीयूष चावला, सैम करन, लुंगी एनगिडी और दीपक चहर को मिल सकता है।

बल्लेबाज: फाफ डूप्लेसिस, मुरली विजय, अंबाती रायुडू, ऋतुराज गायकवाड़, शेन वाटसन 
विकेटकीपर: महेंद्र सिंह धोनी
ऑलराउंडर: रविंद्र जडेजा, सैम करन 
गेंदबाज: लुंगी एनगिडी, दीपक चाहर, पीयूष चावला

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11

रविचंद्रन अश्विन के चोटिल होने की वजह से आज दिल्ली में बदलाव देखने को मिल सकता है। दिल्ली की तरफ से एक बार फिर से सलामी बल्लेबाजी में शिखर धवन और पृथ्वी शॉ ही देखने को मिल सकते हैं। वहीं मध्यक्रम में श्रेयस अय्यर, एलेक्स कैरी, ऋषभ पंत, मार्कस स्टोइनिस दिख सकते हैं। गेंदबाजी में अक्षर पटेल, अमित मिश्रा, कागिसो रबाडा, एनरिच नोर्त्जे और मोहित शर्मा दिख सकते हैं।

बल्लेबाज: शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर, एलेक्स कैरी 
विकेटकीपर: ऋषभ पंत 
ऑलराउंडर: मार्कस स्टोइनिस
गेंदबाज: अक्षर पटेल, अमित मिश्रा, कागिसो रबाडा, मोहित शर्मा, एनरिच नोर्त्जे
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed