फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2020: Chennai super kings to start training from today after no fresh COVID 19 case in camp

दोबारा मैदान पर लौटी चेन्नई सुपरकिंग्स, तीसरे दौर के परीक्षण में नहीं मिला कोई कोरोना पॉजिटिव

Fri, 04 Sep 2020 03:21 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 04 Sep 2020 03:21 PM IST
विज्ञापन
IPL 2020: Chennai super kings to start training from today after no fresh COVID 19 case in camp
चेन्नई सुपरकिंग्स - फोटो : सोशल मीडिया

कोविड-19 से संक्रमित दीपक चाहर और ऋतुराज गायकवाड़ को छोड़कर चेन्नै सुपर किंग्स (CSK) के बाकी खिलाड़ी अब इंडियन प्रीमियर लीग के लिए अभ्यास शुरू कर देंगे क्योंकि तीसरे दौर के परीक्षण के बाद उन सभी के परिणाम निगेटिव आए हैं। इन परिणामों से फ्रेंचाइजी को बड़ी राहत मिली क्योंकि पिछले सप्ताह उसके 13 सदस्य कोविड-19 के लिए पॉजिटिव पाए गए थे। टूर्नामेंट 19 सितंबर से तीन शहरों दुबई, शारजाह और अबु धाबी में खेला जाएगा।

विज्ञापन


सीएसके के मुख्य कार्यकारी अधिकारी केएस विश्वनाथन ने कहा, ‘अभ्यास आज से शुरू हो जाएगा। उन 13 को छोड़कर बाकी सभी का परीक्षण तीसरी बार भी निगेटिव आया है, जिनका परीक्षण पॉजिटिव आया था उनका क्वारंटीन (14 दिन) पूरा करने के बाद ही फिर से परीक्षण किया जाएगा।’
विज्ञापन


दीपक और ऋतुराज के अलावा चेन्नई टीम स्टाफ के 11 सदस्यों का अगले सप्ताह 14 दिन का क्वारंटीन पूरा होने के बाद दो बार परीक्षण किया जाएगा। अभ्यास शुरू करने से पहले उनके दो परीक्षण निगेटिव आने जरूरी हैं। इस बीच अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने भी निजी कारणों के चलते आईपीएल से नाम वापस ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed