फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2020: Ben Stokes dedicates his century to his father, Know the reason behind stokes folded finger celebration

कैंसर से जूझ रहे पिता को स्टोक्स ने समर्पित किया शतक, इस वजह से उंगली बंद कर मनाया जश्न

Mon, 26 Oct 2020 10:10 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 26 Oct 2020 10:10 AM IST
विज्ञापन
IPL 2020: Ben Stokes dedicates his century to his father, Know the reason behind stokes folded finger celebration
बेन स्टोक्स - फोटो : PTI

मौजूदा दौर के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने एक बार फिर से बल्ले से अकेले दम पर पूरा मैच पलट दिया। राजस्थान रॉयल्स की तरफ से सलामी बल्लेबाजी करते हुए स्टोक्स ने तूफानी और मैच जिताऊ शतक लगाया। आईपीएल करियर के 40वें मैच में उन्होंने अपना दूसरा शतक जड़ा। शतक जड़ने के बाद स्टोक्स ने खास अंदाज में जश्न मनाया। उन्होंने अपने दाएं हाथ की मिडिल फिंगर को बंद कर हवा में लहराया। स्टोक्स के इस जश्न के पीछे एक दिलचस्प वजह है। स्टोक्स ऐसा अपने पिता की वजह से करते हैं। वे इस तरह से कैंसर से जूझ रहे अपने पिता को सम्मान देते हैं। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल गेड स्टोक्स रग्बी कोच के रूप में काम करने के लिए बेटे बेन के साथ इंग्लैंड चले गए थे, लेकिन इससे पहले वह क्राइस्टचर्च में एक खिलाड़ी थे। अपने खेल करियर को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें अपनी उंगली का ऑपरेशन करवाने की जरुरत थी। लेकिन वे ऑपरेशन करवा कर बाहर बैठने की बजाय मैच खेलकर तनख्वाह पाना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने डॉक्टर से कोई अन्य विकल्प के बारे में पूछा। इस पर डॉक्टर ने उन्हें अपनी उंगली को काटने की सलाह दी और गेड ने फिर ऐसा ही किया। गेड ने पैसे की तंगहाली की वजह से अपने हाथ की उंगली काट दी और अपना खेल जारी रखा।
 

बेन अपने पिता से बहुत प्रभावित हैं और उनके संघर्ष को हमेशा सम्मान देते हैं। वे अक्सर क्रिकेट के मैदान में अपने पिता को उंगली बंदकर सम्मान देते हैं और उनके योगदान को याद करते हैं। बेन के पिता इस वक्त कैंसर से जूझ रहे हैं और अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed