कैंसर से जूझ रहे पिता को स्टोक्स ने समर्पित किया शतक, इस वजह से उंगली बंद कर मनाया जश्न
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौजूदा दौर के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने एक बार फिर से बल्ले से अकेले दम पर पूरा मैच पलट दिया। राजस्थान रॉयल्स की तरफ से सलामी बल्लेबाजी करते हुए स्टोक्स ने तूफानी और मैच जिताऊ शतक लगाया। आईपीएल करियर के 40वें मैच में उन्होंने अपना दूसरा शतक जड़ा। शतक जड़ने के बाद स्टोक्स ने खास अंदाज में जश्न मनाया। उन्होंने अपने दाएं हाथ की मिडिल फिंगर को बंद कर हवा में लहराया। स्टोक्स के इस जश्न के पीछे एक दिलचस्प वजह है। स्टोक्स ऐसा अपने पिता की वजह से करते हैं। वे इस तरह से कैंसर से जूझ रहे अपने पिता को सम्मान देते हैं।
FYI Stokes makes this sign for his dad who chopped off part of his middle finger so he could continue playing rugby league as he couldn’t afford to stop for an operation. Ged is currently in a Jo’burg hospital https://t.co/uBuarAgNFY pic.twitter.com/aMRqXTThzR
— Vithushan Ehantharajah (@Vitu_E) January 7, 2020विज्ञापन
दरअसल गेड स्टोक्स रग्बी कोच के रूप में काम करने के लिए बेटे बेन के साथ इंग्लैंड चले गए थे, लेकिन इससे पहले वह क्राइस्टचर्च में एक खिलाड़ी थे। अपने खेल करियर को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें अपनी उंगली का ऑपरेशन करवाने की जरुरत थी। लेकिन वे ऑपरेशन करवा कर बाहर बैठने की बजाय मैच खेलकर तनख्वाह पाना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने डॉक्टर से कोई अन्य विकल्प के बारे में पूछा। इस पर डॉक्टर ने उन्हें अपनी उंगली को काटने की सलाह दी और गेड ने फिर ऐसा ही किया। गेड ने पैसे की तंगहाली की वजह से अपने हाथ की उंगली काट दी और अपना खेल जारी रखा।
The story behind Ben Stokes' hand gesture in Cape Town 👏#SAvENG pic.twitter.com/oiRyuhTA3f
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) January 8, 2020
बेन अपने पिता से बहुत प्रभावित हैं और उनके संघर्ष को हमेशा सम्मान देते हैं। वे अक्सर क्रिकेट के मैदान में अपने पिता को उंगली बंदकर सम्मान देते हैं और उनके योगदान को याद करते हैं। बेन के पिता इस वक्त कैंसर से जूझ रहे हैं और अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं।