फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2020 auction to go ahead as scheduled despite protests over CAA

IPL 2020: हो गया साफ, कोलकाता में तय कार्यक्रम के अनुसार ही होगी नीलामी

Tue, 17 Dec 2019 07:59 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 17 Dec 2019 07:59 AM IST
विज्ञापन
IPL 2020 auction to go ahead as scheduled despite protests over CAA
आईपीएल 2020 - फोटो : सोशल मीडिया

नागरिकता कानून को लेकर जारी विरोध प्रदर्शन के बावजूद आईपीएल के लिए खिलाड़ियों की नीलामी गुरुवार को कोलकाता में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी।

विज्ञापन


पश्चिम बंगाल से हिंसा की खबरें आ रही हैं लेकिन कोलकाता इससे अधिक प्रभावित नहीं है। पता चला है कि दिल्ली कैपिटल्स की प्रबंधन टीम नीलामी में फ्रेंचाइजी के प्रतिनिधित्व के लिए मंगलवार को कोलकाता पहुंच रही है जिससे कि अंतिम तैयारी शुरू की जा सके। 
विज्ञापन


बीसीसीआई के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'सोमवार शाम तक की स्थिति के अनुसार आईपीएल नीलामी होगी। फ्रेंचाइजी के प्रतिनिधि मंगलवार शाम और बुधवार सुबह तक आना शुरू कर देंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


कोलकाता में 19 दिसंबर को 332 क्रिकेटर नीलामी में हिस्सा लेंगे जिसमें ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल और दक्षिण अफ्रीका के डेल स्टेन ने सर्वाधिक दो करोड़ रुपये का आधार मूल्य चुना है। इस साल की नीलामी छोटी है जिसमें आठ टीमों में सिर्फ 73 स्थान भरे जाने हैं। इनमें से 29 विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed