{"_id":"5cb21871bdec22140d56bda9","slug":"ipl-2019-sunrisers-hyderabad-vs-delhi-capitals-match-28-preview","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2019: हैदराबाद को उसके गढ़ में दिल्ली की चुनौती, मुकाबला आज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2019: हैदराबाद को उसके गढ़ में दिल्ली की चुनौती, मुकाबला आज
Sat, 13 Apr 2019 10:42 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Sat, 13 Apr 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली बनाम हैदराबाद
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के ओपनर शिखर धवन अपनी लय को जारी रखना चाहेंगे, जिससे रविवार को हैदराबाद के खिलाफ होने वाले आईपीएल मैच में उनकी टीम जीत के सिलसिले को जारी रख सके। लगातार दो जीत के साथ यहां पहुंची दिल्ली की टीम के हैसले बुलंद होंगे।
विज्ञापन
दिल्ली के उलट हैदराबाद की टीम इस मुकाबले में लगातार दो हार के साथ आएगी और टीम जीत की लय हासिल करना चाहेगी। हैदराबाद का आत्मविश्वास हालांकि इस बात से बढ़ा होगा कि टीम ने फिरोजशाह कोटला मैदान पर दिल्ली को आठ विकेट पर 129 रन पर रोकने के बाद 18.3 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन
हैदराबाद की टीम शुरुआती तीन मुकाबलों में डेविड वॉर्नर और जानी बेयरस्टो की लगातार तीन शतकीय साझेदारी से काफी मजबूत दिखी, लेकिन बाकी के मैचों में इन दोनों के सस्ते में आउट होने के बाद उसका मध्यक्त्रस्म पूरी तरह से बिखर गया।
विज्ञापन
बैंगलोर और मजबूत मानी जानी वाली कोलकाता के खिलाफ मिली जीत से दिल्ली का आत्मविश्वास बढ़ा होगा। सलामी बल्लेबाज धवन इस प्रारूप में अपने पहले शतक से चूक गए लेकिन उन्होंने 63 गेंदों पर 11 चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 97 रन की लाजवाब पारी खेली, जिससे दिल्ली ने कोलकाता को सात विकेट से हराया।
धवन और पंत के अलावा कप्तान श्रेयस अय्यर और पृथ्वी शॉ भी अच्छी फॉर्म में है। ये सभी बल्लेबाज हैदराबाद के खिलाफ बड़ी पारी खेलने के लिए आतुर होंगे। कागिसो रबादा, क्रिस मौरिस और इशांत शर्मा की अगुआई में दिल्ली के गेंदबाजों ने बल्लेबाजी के लिए अनुकूल हालात में कोलकाता को बड़े स्कोर खड़ा करने से रोक दिया था।