फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2019 schedule Time Table announced for the first two weeks

आईपीएल 2019: शुरुआती 2 हफ्ते का शेड्यूल जारी, इन दो टीम के बीच होगा पहला मैच

Tue, 19 Feb 2019 07:18 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 19 Feb 2019 07:18 PM IST
विज्ञापन
IPL 2019 schedule Time Table announced for the first two weeks

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के शुरुआती 2 सप्ताह का शेड्यूल मंगलवार को जारी कर दिया गया। आईपीएल के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर इसकी जानकारी दी गई है। पहला मैच शनिवार 23 मार्च को चेन्नई सुपरकिंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। 

विज्ञापन

 


इसके बाद 24 मार्च को दो मैच खेले जाएंगे। इनमें दोपहर को कोलकाता नाइटराइडर्स सनराइजर्स हैदराबाद को टक्कर देगी। वहीं शाम के मैच में तीन बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का सामना नए नाम के साथ उतरी दिल्ली कैपिटल्स (पुराना नाम दिल्ली डेयरडेविल्स) से होगा। 25 मार्च को सिर्फ एक मैच खेला जाएगा जो राजस्थान रॉयल्स और पंजाब के बीच जयपुर में होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


CSK और RCB के बीच होगी IPL 2019 की पहली जंग, यहां देखें कब-कौन से मैच?

भारत में इस साल होने वाले लोकसभा चुनावों की वजह से पहले दो हफ्तों के कार्यक्रम का ही एलान किया गया है। 23 मार्च से 5 अप्रैल तक के ही शेड्यूल के इस कार्यक्रम की घोषणा से पहले कयास लगाए जा रहे थे कि लोकसभा चुनाव की वजह से इस बार आईपीएल का आयोजन भारत में नहीं किया जाएगा। इसके दक्षिण अफ्रीका या फिर यूएई में कराए जाने का अंदेशा था। हालांकि आईपीएल गर्वनिंग काउंसिल की तरफ से कहा गया है कि पूरा टूर्नामेंट भारत में ही खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed