फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2019: RCB vs KKR, When And Where To Watch Live Telecast, Live Streaming

पहली जीत की आस में बैंगलोर, सामने कोलकाता की चुनौती, कब-कहां और कैसे देखें LIVE स्ट्रीमिंग

Fri, 05 Apr 2019 11:53 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 05 Apr 2019 11:53 AM IST
विज्ञापन
IPL 2019: RCB vs KKR, When And Where To Watch Live Telecast, Live Streaming
बैंगलोर बनाम कोलकाता

लगातार चार मैच गंवाने के बाद बैंगलोर की टीम जब शुक्रवार को कोलकाता के खिलाफ उतरेगी तो उसकी निगाहें इस सीजन की पहली जीत पर होगी। विराट की अगुआई वाली टीम में इस आईपीएल मैच के लिए कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। 

विज्ञापन


कप्तान विराट कोहली ने स्वीकार किया कि उनकी संघर्षरत टीम अब भी सही संतुलन नहीं बना पाई है लेकिन संयोजन के साथ प्रयोग जारी रहेंगे। लगातार लचर प्रदर्शन के बाद बेंगलोर बल्लेबाजी क्रम में कुछ बदलाव कर सकता है।
विज्ञापन


बैंगलोर का प्रदर्शन इस सीजन में अभी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभाग में बेहद निराशाजनक रहा है। अपने पहले ही मैच में टीम चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ 70 रन पर सिमट गई थी। उसके बाद तीन मैचों में जीत के दर्शन नहीं हो पाए। आइए जानते हैं कब कहां और कैसे देखें LIVE मैचः

विज्ञापन
विज्ञापन

कब होगा मैच?

यह मुकाबला 5 अप्रैल दिन शुक्रवार को खेला जाएगा।
 

कहां होगा मैच?

बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा मैच?

भारतीय समयानुसार मैच शाम 8 बजे शुरू होगा।

कहां देखें ऑनलाइन स्ट्रीमिंग?

मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स में होगा। ऑनलाइन स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर भी उपलब्ध रहेगी। लाइव अपडेट्स के लिए अमर उजाला डॉट कॉम पर भी जाया जा सकता है।

दोनों टीम इस प्रकार है:

बैंगलोर : विराट कोहली (कप्तान), एबी डीविलियर्स, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल, मोइन अली, शिमरॉन हेटमेयर, शिवम दुबे, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी, देवदत्त पडिक्कल, हिम्मत सिंह, मिलिंद कुमार , गुरकीरत सिंह मान, हेनरिक क्लासें, पवन नेगी, वाशिंगटन सुंदर, अक्शदीप नाथ, प्रयास बर्मन, कुलवंत खेजरोलिया, टिम साउथी।

कोलकाता  : दिनेश कार्तिक (कप्तान), रॉबिन उथप्पा, क्रिस लिन, शुभमन गिल, आंद्रे रसेल, कार्लोस ब्रैथवेट, सुनील नारायण, पीयूष चावला, कुलदीप यादव, नितीश राणा, निखिल नाइक, जो डेनली, श्रीकांत मुंडे, संदीप वारियर, प्रसिद्ध कृष्णा, लॉकी फर्ग्यूसन, हैरी गुरनी, केसी करियप्पा और यारा पृथ्वीराज।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed