फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2019: Preview and statics of Royal Challengers Bangalore vs Mumbai Indians

IPL 2019: कोहली की टोली का सामना रोहित के 'रन'बांंकुरों से, बैंगलोर-मुंबई के बीच जंग आज

Wed, 27 Mar 2019 05:28 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Wed, 27 Mar 2019 05:28 PM IST
विज्ञापन
IPL 2019: Preview and statics of Royal Challengers Bangalore vs Mumbai Indians

दुनिया में एकदिवसीय क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज विराट कोहली और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज जसप्रीत बुमराह रायल बैंगलोर और मुंबई के बीच होने वाले आईपीएल मैच में गुरुवार को जब आमने-सामने होंगे तो सभी निगाहें इन दोनों के बीच की जंग पर ही टिकी रहेंगी। 

विज्ञापन


बुमराह चोट से बनी चिंता से उबरकर अपना जलवा दिखाने के लिये तैयार हैं और उनकी मौजूगी में मुंबई की टीम बैंगलोर की कमजोरियों का फायदा उठाकर जीत दर्ज करने की कोशिश करेगी। बुमराह की कंधे की चोट रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई के लिए चिंता का विषय बन गयी थी लेकिन वह सही समय पर फिट हो गए हैं। 
विज्ञापन


ये दोनों टीमें इंडियन टी-20 लीग में अपनी पहली जीत दर्ज करने के लिए बेताब हैं तथा ऐसे में कोहली और रोहित पर बल्लेबाजी में काफी जिम्मेदारी रहेगी। ये दोनों अपनी टीमों के शुरुआती मैचों में नाकाम रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई की टीम को श्रीलंका के लसिथ मलिंगा के उपलब्ध होने से भी मजबूती मिली है। श्रीलंका क्रिकेट ने मलिंगा को मंगलवार को आईपीएल में खेलने की अनुमति दी थी। उन्हें विश्व कप से पहले अप्रैल में सीमित ओवरों के घरेलू टूर्नामेंट में खेलना था जिससे शुरू में लग रहा था कि वह टूर्नामेंट आईपीएल के शुरुआती चरण में नहीं खेल पाएंगे। 

श्रीलंका क्रिकेट ने हालांकि अपना रवैया बदल दिया क्योंकि इस गेंदबाज को आईपीएल में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों को गेंदबाजी करने का मौका मिलेगा। बुमराह के फिट होने से भी मुंबई को राहत मिली है। वह दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रविवार को क्षेत्ररक्षण करते समय चोटिल हो गए थे। 

युवराज सिंह पर भी सभी की निगाहें रहेंगी। इस 37 वर्षीय बल्लेबाज ने दिल्ली के खिलाफ अर्धशतक जमाया था। मुंबई के तेज गेंदबाज मिशेल मैकलेनगन की कोहली, एबी डिविलियर्स और शिमरोन हेटमेयर के सामने कड़ी परीक्षा होगी। 

बैंगलोर चाहेगा कि उसके बल्लेबाज बड़ा स्कोर खड़ा करें क्योंकि चेन्नई के खिलाफ पिछले मैच में उसकी टीम 17.1 ओवर में 70 रन पर ढेर हो गई थी। गेंदबाजी में लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल फिर से बैंगलोर के लिए अहम भूमिका निभाएंगे, लेकिन उन्हें अन्य गेंदबाजों से सहयोग की जरूरत पड़ेगी।

टीमें इस प्रकार हैं: 

मुंबई: रोहित शर्मा, जेसन बेहरेनडॉर्फ, जसप्रीत बुमराह, राहुल चाहर, बेन कटिंग, पंकज जायसवाल, इशान किशन (विकेट कीपर), सिद्धेश लाड, इर्विन लुईस, लेसिथ मलिंगा, मयंक मार्कंडेय, मिशेल मैकलेनगन, एडम मिल्ने, हार्दिक पंड्या क्रुणाल पंड्या, कीरोन पोलार्ड, अनुकूल रॉय, रसिख सलाम, युवराज सिंह, अनमोलप्रीत सिंह, बरिंदर सरां, आदित्य तारे, सूर्यकुमार यादव, जयंत यादव और क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर)।


बैंगलोर: विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, कुलवंत खेजरोलिया, मोइन अली, मोहम्मद सिराज, नाथन कूल्टर-नाइल, पार्थिव पटेल, नवदीप सैनी, टिम साउथी, उमेश यादव, वाशिंगटन सुंदर, पवन नेगी, युजवेंद्र चहल, मार्कस स्टोइनिस, शिवम दुबे, प्रयास रे बर्मन, शिमरोन हेटमेयर, अक्षदीप नाथ, हिम्मत सिंह, मिलिंद कुमार, हेनरिक क्लासेन, गुरकीरत सिंह मान और देवदत्त पडिक्कल।

मैच रात आठ बजे से शुरू होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed