{"_id":"5cac9090bdec2214743f4f1e","slug":"ipl-2019-mumbai-indians-vs-kings-xi-punjab-match-24-preview","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2019: मुंबई की नजरें पंजाब से हिसाब चुकता करने पर, आज होगी कड़ी टक्कर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2019: मुंबई की नजरें पंजाब से हिसाब चुकता करने पर, आज होगी कड़ी टक्कर
Wed, 10 Apr 2019 08:05 AM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Wed, 10 Apr 2019 08:05 AM IST
विज्ञापन
पंजाब बनाम मुंबई
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई की टीम आईपीएल के मैच में बुधवार को जब पंजाब से खेलेगी तो उसका इरादा पिछले मैच में मिली हार का बदला चुकता करने का होगा। दोनों टीमों के बीच मोहाली में खेले गए पिछले मैच में पंजाब ने आठ विकेट से जीत दर्ज की थी हालांकि वानखेड़े स्टेडियम की पिच मुंबई को रास आती है।
विज्ञापन
मुंबई ने पिछली चैम्पियन चेन्नई और उपविजेता हैदराबाद को हराकर शानदार शुरूआत की थी। दोनों जीत मुंबई की हरफनमौला गेंदबाजी और कम स्कोर को बचाने के गेंदबाजों के हुनर के दम पर मिली।
विज्ञापन
मुंबई के पास वेस्टइंडीज के कीरोन पोलार्ड और हार्दिक पंड्या जैसे धुरंधर बल्लेबाज भी है। पंजाब ने सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद को छह विकेट से हराया । उसके गेंदबाजों को पोलार्ड और हार्दिक के बल्लों पर अंकुश लगाना होगा। दोनों ने चेन्नई के खिलाफ आखिरी दो ओवर में 45 रन निकाले।
विज्ञापन
मुंबई के बल्लेबाजों में से कोई भी इस सत्र में शीर्ष 20 में नहीं है जिससे उनकी बल्लेबाजी की गहराई का पता चलता है। उनके पास वेस्टइंडीज के अलजारी जोसेफ के रूप में एक शानदार तेज गेंदबाज है जिसने सनराइजर्स के खिलाफ पिछले मैच में 12 रन देकर छह विकेट लिये और सोहेल तनवीर (राजस्थान रायल्स , 2008) का 11 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा।
मुंबई के पास जसप्रीत बुमराह और जासन बेहरेनडोर्फ जैसे तेज गेंदबाज है जिनका साथ देने के लिए जोसेफ और हार्दिक होंगे। पंजाब अंकतालिका में तीसरे स्थान पर है और बल्लेबाजी में के एल राहुल, मयंक अग्रवाल तथा क्रिस गेल पर निर्भर है। गेंदबाजी में आर अश्विन ने अच्छा प्रदर्शन किया जबकि सैम करन, मोहम्मद शमी और मुरूगन अश्विन ने उनका बखूबी साथ दिया।