9 साल बाद पहली बार मैदान पर नहीं उतरे धोनी, IPL इतिहास में चौथी बार हुई यह घटना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पीठ में खिंचाव के चलते बुधवार को हैदराबाद के खिलाफ मैच में नहीं खेले। माही की जगह सुरेश रैना ने कप्तानी की। पिछले नौ वर्षों में यह पहला जबकि IPL इतिहास में कुल चौथा मौका है जब धोनी चेन्नई के लिए नहीं खेले।
इससे पहले वह मार्च 2010 में बाहर रहे थे। धोनी जिन पिछले तीन मुकाबलों में नहीं खेले उनमें से चेन्नई ने दो जीते और एक हारा है। धोनी आईपीएल में सर्वाधिक सौ मैच जीतने वाले पहले कप्तान हैं। गौतम गंभीर (71) दूसरे नंबर पर हैं।
वर्ष 2008-2015 तक धोनी चेन्नई का हिस्सा रहे। इस दौरान ही उन्होंने मैच मिस किए। वर्ष 2016और 2017 में धोनी जब चेन्नई पर दो साल का बैन लगा तो धोनी पुणे की टीम का हिस्सा बने। इस दौरान उन्होंने कुल 30 मैच खेले और एक भी मिस नहीं किया।
धोनी चौथी बार चेन्नई के लिए नहीं खेले
कब बनाम परिणाम
19 मार्च 2010 दिल्ली पांच विकेट से जीती
21 मार्च 2010 पंजाब सुपर ओवर में हारी
23 मार्च 2010 बैंगलोर 36 रन से हार
17 अप्रैल 2019 हैदराबाद 6 विकेट से हार