{"_id":"5cc05d6fbdec2214323f5ac2","slug":"ipl-2019-match-prediction-and-dream-xi-team-of-kolkata-knight-riders-vs-rajsthan-royals","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2019: राजस्थान को घर में हराकर जीत की राह पर लौटने उतरेगी कोलकाता","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2019: राजस्थान को घर में हराकर जीत की राह पर लौटने उतरेगी कोलकाता
Thu, 25 Apr 2019 10:44 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 25 Apr 2019 10:44 AM IST
विज्ञापन
राजस्थान बनाम कोलकाता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के खिलाफ इंडियन टी-20 लीग के मैच में गुरुवार को कोलकाता उतरेगी तो उसका इरादा जीत की राह पर लौटने का होगा। कोलकाता को लगातार पांच हार का सामना करना पड़ा है जिससे आंद्रे रसेल पर उनकी अत्यधिक निर्भरता उजागर हो गई।
विज्ञापन
कप्तान दिनेश कार्तिक को भी आलोचना झेलनी पड़ी थी कि वह रसेल को बल्लेबाजी क्रम में ऊपर नहीं भेज रहे। विश्व कप टीम में ऋषभ पंत पर तरजीह पाने वाले कार्तिक ने पिछले सत्र में कोलकाता के लिए सर्वाधिक रन बनाए थे, लेकिन इस बार नौ मैचों में वह 16.71 की औसत से ही रन बना सके हैं।
विज्ञापन
टीम प्रबंधन स्पिनर कुलदीप यादव की नाकामी से भी निराश है। हैदराबाद के खिलाफ नौ विकेट से मिली हार के बाद कार्तिक और कुलदीप को आराम दिया गया था।
कोच जैक कैलिस ने कहा, ‘मुझे लगता है कि ये लोग हताश हो गए हैं और इन्हें ब्रेक की जरूरत है। कार्तिक एक दिन के लिए घर गया था और उम्मीद है कि तरोताजा होकर खेलेगा।’
विज्ञापन
कोलकाता को उसके गेंदबाजों ने निराश किया। खासकर स्पिनर ईडन गार्डंस की पिच पर कमाल नहीं कर सके जो 2012 और 2014 में उनकी ताकत थी।
कुलदीप यादव, सुनील नरेन और पीयूष चावला ने दस मैचों में बस 16 विकेट लिए। पहले चरण में कोलकाता ने राजस्थान को आसानी से हराया था, लेकिन तब से अब तक हालात काफी बदल चुके हैं। कोलकाता का तेज आक्रमण भी औसत रहा है।
आठ टीमों में कोलकाता से एक पायदान नीचे सातवें स्थान पर काबिज राजस्थान का भविष्य भी अधर में लटका है। मुंबई के खिलाफ मैच से पहले अजिंक्य रहाणे की जगह स्टीव स्मिथ को कप्तानी सौंपी गई।
इसके बाद मुंबई को हराकर राजस्थान जीत की राह पर लौटे। रहाणे भी दिल्ली के खिलाफ शतक लगाकर बतौर बल्लेबाज फार्म में आए हालांकि टीम वह मैच हार गई।