फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2019, KKR vs SRH: Live scorecard of kolkata knight riders vs Sunrisers hyderabad

IPL 2019: रसेल की तूफानी पारी, रोमांचक मैच में कोलकाता ने हैदराबाद को हराया

Sun, 24 Mar 2019 08:25 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Sun, 24 Mar 2019 08:25 PM IST
विज्ञापन
IPL 2019, KKR vs SRH: Live scorecard of kolkata knight riders vs Sunrisers hyderabad
आंद्रे रसेल - फोटो : file photo

नीतिश राणा के अर्धशतक और आंद्रे रसेल की तूफानी पारी के बूते मेजबान कोलकाता ने हैदराबाद को एक रोमांचक मुकाबले में 6 विकेट से मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने कोलकाता के सामने 182 रन का विशाल लक्ष्य रखा था। जवाब में ईडन गार्डंस के घरेलू दर्शकों के बीच दिनेश कार्तिक की अगुवाई वाली इस टीम ने आखिरी ओवर में 2 गेंद रहते यह मुश्किल लक्ष्य हासिल कर लिया।

विज्ञापन

रसेल का तूफान

एक वक्त कोलकाता मैच से बाहर होते नजर आ रही थी। अर्धशतक बनाकर नीतिश राणा (47 गेंदों में 68 रन) बनाकर आउट हो चुके थे। आखिरी 18 गेंदों में जीत के लिए 53 रन की दरकार थी। यहां से 7 गेदों में 9 रन बनाकर खेल रहे इस कैरेबियाई खिलाड़ी ने गेयर बदला और अपने बल्ले से मैदान पर ऐसा तूफान लाया कि हैदराबाद का किला ढह गया।

विज्ञापन


उन्होंने 19 गेंदों की पारी में 4 चौके और 4 छक्के जड़कर मैच को कोलकात के पक्ष में कर दिया। उनका साथ युवा बल्लेबाज शुभमन गिल (18) ने बखूबी निभाया और विजयी छक्का लगाकर कोलकाता को इंडियन टी-20 लीग की पहली जीत दिलाई। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 65 रन की विजयी साझेदारी हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन


नीतिश राणा का छठा अर्धशतक


आमतौर पर कोलकाता के लिए क्रिस लिन के साथ मिस्ट्री स्पिनर सुनील नरेन पारी की शुरुआत करने आते हैं, लेकिन आज मैच में नीतिश राणा ने सलामी बल्लेबाजी का मोर्चा संभाला। लिन महज सात रन बनाकर दूसरे ही ओवर में शकिब-अल-हसन का शिकार बने। इसके बाद नीतिश राणा ने अनुभवी बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए अहम 80 रन जोड़े। उथप्पा 12वें ओवर में 35 रन बनाकर सिद्धार्थ कौल का शिकार हुए। टीम के स्कोर में 8 रन ही जुड़ पाया था कि नए बल्लेबाज कप्तान दिनेश कार्तिक महज 2 रन बनाकर अगले ओवर में चलते बने। मगर दूसरे छोर पर नीतिश राणा टिके रहे। 35 गेंदों पर टूर्नामेंट इतिहास का छठा अर्धशतक पूरा किया। हालांकि टीम को जीत दिलाने से पहले ही वे 16वें ओवर में राशिद खान का शिकार बने।

 

IPL में सबसे ज्यादा अर्धशतक वॉर्नर के नाम 

 

इसके पहले डेविड वॉर्नर के ऐतिहासिक अर्धशतक (85) के बूते हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवर्स में तीन विकेट खोकर 181 रन का स्कोर खड़ा किया था। वॉर्नर के अलावा सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो (39) और विजय शंकर ने नाबाद 40 रन काा योगदान दिया। कोलकाता की ओर से वैसे तो सभी गेंदबाज महंगे ही रहे, लेकिन आंद्रे रसेल ने 2 विकेट तो पीयूष चावला को 1 सफलता हाथ लगी।

बॉल टेंपरिंग कांड के बाद लगे बैन से वापसी करते हुए वॉर्नर ने पहले मैच में ही इतिहास रच दिया। कोलकाता के खिलाफ वॉर्नर ने इस इंडियन क्रिकेट लीग करियर का 37वां अर्धशतक लगाया। वॉर्नर ने सिर्फ 31 गेंदों पर आठ चौके और एक छक्के की मदद से फिफ्टी पूरी की। इसी के साथ ही वे इस टूर्नामेंट में अर्धशतक लगाने के मामले में पहले नंबर पर पहुंच गए। वॉर्नर ने गौतम गंभीर (36 अर्धशतक) को इस मामले में पछाड़ा। आउट होने से पहले वॉर्नर ने नौ चौके और तीन छक्के के बूते 53 गेंदों में 85 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। पहले विकेट के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो के साथ मिलकर उन्होंने 118 रन की साझेदारी की। 13वें ओवर में स्पिनर पीयूष चावला ने यह साझेदारी तोड़ी। इसके बाद आए तीसरे नंबर पर आए विजय शंकर ने (नाबाद 40) ने पहले यूसुफ पठान (1) और फिर मनीष पांडेय (8 नाबाद) के साथ मिलकर स्कोर को आगे बढ़ाया।


दोनों टीम इस प्रकार है

कोलकाता: क्रिस लिन, सुनील नरेन, रॉबिन उथप्पा, शुभमन गिल, नीतिश राणा, दिनेश कार्तिक (कप्तान), आंद्रे रसेल, पीयूष चावला, कुलदीप यादव, लॉकी फर्गूयन, प्रसिद्ध कृष्णा


हैदराबाद: डेविड वॉर्नर, जॉनी बेयरस्टो, मनीष पांडे, दीपक हूडा, शकिब-अल-हसन, विजय शंकर, यूसुफ पठान, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार (कप्तान), सिद्धार्थ कौल, संदीप शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed