फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ipl 2019 : hardik pandya, kl rahul and shikhar dhawan back in form warning to World Cup 2019

मंच IPL का तैयारी विश्व कप की, राहुल-हार्दिक-धवन ने छोड़ी छाप, इन्होंने किया निराश

Tue, 14 May 2019 08:32 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Tue, 14 May 2019 08:32 AM IST
विज्ञापन
ipl 2019 : hardik pandya, kl rahul and shikhar dhawan back in form warning to World Cup 2019
वर्ल्ड कप 2019 - फोटो : social media

IPL के बाद अब भारतीय क्रिकेट प्रेमियों की निगाह इंग्लैंड में 30 मई से होने वाले विश्व कप पर हैं। भारतीय टी-20 क्रिकेट महाकुंभ से पहले दुनिया भर के क्रिकेटरों के लिए बड़े इम्तिहान का रियलिटी टेस्ट बन गई थी।

विज्ञापन


बेशक ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर सर्वाधिक रन बनाकर ऑरेंज कैप हासिल करने में सफल रहे और 40 बरस के दक्षिण अफ्रीकी स्पिनर इमरान ताहिर ने उम्र को धता बताते हुए सर्वाधिक विकेट लेकर आईपीएल के12वें सत्र में अपनी फिरकी का परचम लहराया। 
विज्ञापन


खिताब के प्रबल दावेदार भारत के लिए सबसे बड़ा फायदा हार्दिक पंड्या और लोकेश राहुल का प्रदर्शन रहा। जिन्होंने मैदान से बाहर के विवादों को भुलाकर लय में लौट आए हैं। टीवी शो पर अनर्गल बयानबाजी के कारण अस्थायी प्रतिबंध झेलकर लौटे हार्दिक और राहुल ने पूरी ऊर्जा अच्छे प्रदर्शन पर लगाई। विश्व कप से पहले भारतीय टीम के लिए यह अच्छा संकेत है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

धोनी ने दिखाया ओल्ड इज गोल्ड

ipl 2019 : hardik pandya, kl rahul and shikhar dhawan back in form warning to World Cup 2019
एमएस धोनी के हाथ

उम्रदराज खिलाड़ियों की फौज कही जाने वाली महेंद्र सिंह धोनी की टीम फाइनल तक पहुंची। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई को लगातार अच्छे प्रदर्शन का फल मिला। धोनी का फाइनल में रनआउट होना फाइनल का टर्निंग प्वाइंट बन गया लेकिन इससे पहले ग्रुप मैचों में ये धोनी ही थे जिनके प्रदर्शन से टीम अंक तालिका में शीर्ष पर जगह बनाने में कायम रही थी।

पंजाब प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी लेकिन राहुल ने 593 रन बनाए और वह डेविड वॉर्नर (692) के बाद सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर रहे। हार्दिक एक बार फिर ‘गेम चेंजर ’ या ‘एक्स फैक्टर’ बनकर उभरे। उन्होंने 191 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 402 रन बनाए, 14 विकेट लिए और 11 कैच लपके।

 

जमकर चला धवन का बल्ला 

ipl 2019 : hardik pandya, kl rahul and shikhar dhawan back in form warning to World Cup 2019
शिखर धवन - फोटो : file

मुंबई के कप्तान हिटमैन रोहित का सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 67 रहा लेकिन 400 से ऊपर रन बनाकर उन्होंने अपनी लय जरूर कायम रखी।  दिल्ली कैपिटल्स की टीम दूसरे क्वालिफायर तक पहुंचने में सफल रही जिसमें ओपनर शिखर धवन का योगदान प्रमुख रहा जिन्होंने 16 मैचों में 521 रन बनाए और शीर्ष पांच बल्लेबाजों में शामिल रहे। 

बुमराह ने दिखाई रफ्तार की धार  

ipl 2019 : hardik pandya, kl rahul and shikhar dhawan back in form warning to World Cup 2019
जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया

टीम प्रबंधन मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह के कार्यभार को लेकर चिंतित होगा लेकिन दोनों ने 19-19 विकेट लेकर अपनी उपयोगिता साबित कर दी। फाइनल में मैन ऑफ द मैच रहे बुमराह ने 14 रन देकर दो विकेट लिए। 

कुलदीप की फॉर्म चिंता का सबब

ipl 2019 : hardik pandya, kl rahul and shikhar dhawan back in form warning to World Cup 2019
कुलदीप यादव - फोटो : ipl

टूर्नामेंट से पहले कलाई के स्पिनरों कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल को लेकर काफी हाइप बनाई गई थी लेकिन कुलदीप यादव को नौ मैच के बाद कोलकाता नाइटराइडर्स ने खराब फॉर्म के कारण मौका नहीं दिया। विराट कोहली की कप्तानी वाली बैंगलोर प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी लेकिन कप्तान कोहली ने 14 मैचों में 464 रन बनाए जिसमें एक शतक और दो अर्द्धशतक शामिल थे।

स्पिनर युजवेंद्र चहल ने 14 मैचों में 18 विकेट लिए। चेन्नई के खिलाफ मैच में तो उन्होंने चार ओवरों में महज छह रन देकर एक विकेट लिया था। उनकी इकॉनोमी रेट इस मैच में 1.50 रन प्रति ओवर की रही जोकि इस सीजन में किसी गेंदबाज का रिकॉर्ड है। 

ऑलराउंडर विजय शंकर ने किया निराश 

ipl 2019 : hardik pandya, kl rahul and shikhar dhawan back in form warning to World Cup 2019
विजय शंकर - फोटो : Social media

भारतीय चयनकर्ताओं ने विश्व कप के लिए बल्लेबाजी क्रम में बहुचर्चित चौथे स्थान के लिए विजय शंकर पर दांव खेला लेकिन तमिलनाडु का यह बल्लेबाजी ऑलराउंडर उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाया। शंकर ने हैदराबाद की तरफ से 15 मैचों में 20.33 की औसत से 244 रन बनाए और उनका उच्चतम स्कोर नाबाद 40 रन रहा।

गेंदबाज के रूप में उन्हें केवल पांच मैचों में आठ ओवर करने का मौका मिला जिसमें उन्होंने 70 रन देकर एक विकेट लिया। दिनेश कार्तिक की 97 रन की एक पारी को छोड़ दें तो वह ज्यादा प्रभावित नहीं कर पाए। केदार जाधव का प्रदर्शन भी खास नहीं रहा।  

भारत के प्रमुख बल्लेबाजों का प्रदर्शन

नाम पारी रन श्रेष्ठ शतक/ अर्द्धशतक औसत
लोकेश राहुल 14 593 100* 1/6 53.9
एस धवन 16 521 97* 0/5 34.73
विराट कोहली 14 464 100 1/2 33.14
एम एस धोनी 12 416 84* 0/3 83.2
रोहित शर्मा 15 405 67 0/4 31.15
हार्दिक पंड्या 15 402 91 0/1 44.66
दिनेश कार्तिक 13 253 97* 0/2 31.62
विजय शंकर 14 244 40* 0/0 20.33
केदार जाधव 12 162 58 0/1 18
रविंद्र जडेजा 9 106 31* 0/0 35.33

भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन

नाम मैच ओवर रन विकेट इकॉनोमी इकॉनोमी
बुमराह 16 61.4 409 19 6.63 6.63
शमी 14 54 469 19 8.68 8.68
युजवेंद्र चहल 14 49.2 386 18 7.82 7.82
रविंद्र जडेजा 16 54 343 15 6.35 6.35
हार्दिक 16 42.3 390 14 9.17 9.17
भुवनेश्वर कुमार 15 59 461 13 7.81 7.81
कुलदीप यादव 9 33 286 4 8.66 8.66
विजय शंकर 15 8 70 1 8.75 8.75


02 : शतक विश्व कप के लिए भारतीय टीम में शामिल बल्लेबाजों से इनमें विराट कोहली और लोकश राहुल शामिल
17 : गेंदों पर अर्द्धशतक लगाया हार्दिक पंड्या ने जो इस सीजन का सबसे तेज अर्द्धशतक रहा 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed