{"_id":"5cd69140bdec22073a5fcb56","slug":"ipl-2019-harbhajan-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2019: 38 की उम्र में भी बल्लेबाजों को पानी पिला रहे हरभजन सिंह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2019: 38 की उम्र में भी बल्लेबाजों को पानी पिला रहे हरभजन सिंह
Sat, 11 May 2019 02:40 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्टस डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्टस डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 11 May 2019 02:40 PM IST
विज्ञापन
हरभजन सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने हरभजन सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि इस अनुभवी भारतीय ऑफ स्पिनर ने IPL में चेन्नई के लिए काफी आत्मविश्वास से गेंदबाजी की है।
विज्ञापन
हरभजन (38 वर्ष) ने टूर्नामेंट के दौरान अहम विकेट झटके और चेन्नई को 10 साल में रिकार्ड आठवें फाइनल में पहुंचने में मदद की। चेन्नई की टीम इस बीच दो साल के लिए निलंबित भी रही।
विज्ञापन
स्टार स्पोर्ट्स सलेक्ट डगआउट विशेषज्ञ ली ने कहा, 'वह बिलकुल अच्छी तरह जानता है कि कुछ बल्लेबाजों के खिलाफ किस तरह की गेंदबाजी की जाए। उसकी गेंदबाजी शानदार रही।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'यह बताता है कि उसका गेंद पर कितना अच्छा नियंत्रण है। वह आत्मविश्वास से गेंदबाजी कर रहा है।'
हरभजन सिंह ने मौजूदा IPL में अच्छा प्रदर्शन किया है। धोनी ने उनपर 10 मुकाबलों में भरोसा जताया, जहां भज्जी ने अपेक्षाओं में खरा उतरते हुए 16 विकेट अपने नाम किए।