{"_id":"5ca20821bdec2214161d618e","slug":"ipl-2019-do-or-die-situation-for-virat-kohli-royal-challengers-bangalore-vs-rajasthan-royals","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2019: कोहली के लिए आज होगा 'करो या मरो', राजस्थान भी पहली जीत की तलाश में","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2019: कोहली के लिए आज होगा 'करो या मरो', राजस्थान भी पहली जीत की तलाश में
Tue, 02 Apr 2019 08:29 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Tue, 02 Apr 2019 08:29 AM IST
विज्ञापन
विराट कोहली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन टी-20 लीग 2019 में एक भी मैच जीतने में नाकाम रहीं राजस्थान और बैंगलोर की टीमें मंगलवार को यहां एक दूसरे को पछाड़कर टूर्नामेंट में जीत का अपना खाता खोलने के इरादे से उतरेंगी।
विज्ञापन
दोनों टीमों का इंडियन टी-20 में अब तक का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है और अपने अभियान में नई जान फूंकने के लिए इन्हें जीत की जरूरत है।
राजस्थान की टीम अहम लम्हों पर विरोधी टीम पर शिकंजा कसने में नाकाम रही है। तीनों ही मैचों में टीम अच्छी स्थिति में थी लेकिन इसका फायदा नहीं उठा सकी और पंजाब, हैदराबाद और चेन्नई तीनों के खिलाफ हार गई।
विज्ञापन
रविवार को चेन्नई में राजस्थान ने चेन्नई का स्कोर तीन विकेट पर 27 रन कर दिया था, लेकिन विरोधी कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 46 गेंद में नाबाद 75 रन की पारी खेलकर अपनी टीम को मुश्किल से बाहर निकाल दिया और मेजबान टीम आठ रन से जीत दर्ज करने में सफल रही।
विज्ञापन
राजस्थान के पास स्टीव स्मिथ और बेन स्टोक्स जैसे दिग्गज खिलाड़ी हैं लेकिन टीम उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन करने में नाकाम रही है। पंजाब के खिलाफ राजस्थान के गेंदबाजों ने बल्लेबाजों को डेथ ओवरों में तेजी से रन बनाने दिए।
रहाणे और जोस बटलर ने इसके जवाब में टीम को शानदार शुरुआत दिलाई लेकिन इसके बावजूद टीम जीत दर्ज करने में नाकाम रही। संजू सैमसन ने इंडियन टी-20 लीग 2019 का पहला शतक जड़ा। बटलर और रहाणे ने उम्दा पारियां खेली हैं जबकि चेन्नई के खिलाफ राहुल त्रिपाठी 39 रन की पारी के दौरान अच्छी लय में दिखे, लेकिन स्मिथ और स्टोक्स उमीद पर खरे नहीं उतरे हैं।
दूसरी तरफ बैंगलोर की टीम भी टूर्नामेंट की पहली जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी। कप्तान विराट कोहली ने स्वीकार किया है कि रविवार को हैदराबाद के खिलाफ टीम की हार उनकी सबसे बदतर हार में से एक है।
मेहमान टीम के पास निश्चित तौर पर ऐसे खिलाड़ी मौजूदा हैं जो राजस्थान को पछाड़ सकते हैं। टीम के पास कप्तान कोहली के अलावा एबी डीविलियर्स, पार्थिव पटेल, मोईन अली और शिमरोन हेटमेयर जैसे आक्रामक बल्लेबाज हैं, लेकिन इसके बावजूद तीन में से दो मैचों में उसका बल्लेबाजी क्रम बुरी तरह विफल रहा।
दोनों टीमों को जयपुर की गर्मी से भी निपटना होगा जहां तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा है।
मैच रात आठ बजे शुरू होगा।