{"_id":"5cb5bca3bdec2213fe5d4275","slug":"ipl-2019-chennai-super-kings-vs-sunrisers-hyderabad-match-33-preview","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीत की रथ पर सवार धोनी के धुरंधरों का सामना हैदराबाद से, कड़ी टक्कर की उम्मीद","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
जीत की रथ पर सवार धोनी के धुरंधरों का सामना हैदराबाद से, कड़ी टक्कर की उम्मीद
Tue, 16 Apr 2019 05:04 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Tue, 16 Apr 2019 05:04 PM IST
विज्ञापन
csk vs srh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व कप टीम में जगह बनाने से चूके अंबाती रायुडू अपने बल्ले से जवाब देना चाहेंगे जब शानदार फॉर्म में चल रही चेन्नई इंडियन टी-20 लीग के 33वें मैच में बुधवार को हैदराबाद से खेलने उतरेगी।
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी की टीम प्लेऑफ में जगह बनाने से सिर्फ एक जीत दूर है। ऐसे में रायुडू का विश्व कप टीम से बाहर रहना एकमात्र निराशा का सबब है। हैदराबाद के इस बल्लेबाज ने राजस्थान के खिलाफ अर्धशतक जमाकर फार्म हासिल किया। एक समय चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिये सर्वश्रेष्ठ विकल्प माने जा रहे रायुडू टीम से बाहर होने की हताशा हैदराबाद पर उतारने को बेताब होंगे।
विज्ञापन
चेन्नई की टीम आठ मैचों में 14 अंक लेकर शीर्ष पर है जबकि लगातार तीन मैच हार चुके हैदराबाद के हौसले पस्त है। उसे पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने मात दी। ‘बूढे घोड़ों की फौज’ करार दी गई चेन्नई की ताकत यह है कि उसके पास टीम संयोजन में विविधता है। हालात के अनुरूप उसके पास प्लान ए , बी या सी है लेकिन सनराइजर्स के सलामी बल्लेबाज जानी बेयरस्टा और डेविड वॉर्नर के नाकाम होने पर पूरी टीम दबाव में आ जाती है।
विज्ञापन
वॉर्नर के 400 और बेयरस्टो के 304 रन के बाद तीसरे नंबर पर विश्व कप टीम में जगह बना चुके विजय शंकर (132 रन) हैं। हैदराबाद की समस्या उसका मध्यक्रम रहा है। मनीष पांडे छह मैचों में 54, दीपक हुड्डा 47 और युसूफ पठान 32 रन ही बना सके हैं। पठान काफी समय से पिछली साख पर टीम में बन हुए हैं लेकिन लंबे समय से अच्छी पारी नहीं खेल पाए।
दूसरी ओर धोनी ने अलग अलग हालात के अनुरूप अलग अलग संयोजन उतारे हैं और उनकी टीम कप्तान के भरोसे पर सही भी उतरी है। चेपॉक के धीमे विकेट पर हरभजन सिंह हों या बाहर के विकेटों पर मिशेल सेंटनेर, धोनी की अधिकांश रणनीतियां कारगर साबित हुई है।
चेन्नई के लिए इस सत्र के स्टार 40 बरस के इमरान ताहिर रहे हैं जो 13 विकेट ले चुके हैं। हैदराबाद को टूर्नामेंट में बने रहने के लिए हर हालत में यह मैच जीतना होगा जो उतना आसान नहीं लग रहा।