फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2019: chennai super kings vs rajasthan royals match 12 preview 

IPL 2019: चेन्नई की निगाहें हैट्रिक जीत पर, राजस्थान के खिलाफ 'सुपरसंडे' मैच आज

Sat, 30 Mar 2019 09:40 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sat, 30 Mar 2019 09:40 PM IST
विज्ञापन
IPL 2019: chennai super kings vs rajasthan royals match 12 preview 
चेन्नई - फोटो : pti

इंडियन टी-20 लीग में चेन्नई और राजस्थान के बीच रविवार को होने वाले मैच के दौरान सभी की निगाहें पिच पर टिकी रहेंगी, जिसकी पहले मैच के बाद काफी आलोचना हुई थी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रात 8 बजे से खेला जाएगा। 

विज्ञापन


टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में बेंगलोर की टीम 70 रन पर आउट हो गई थी और चेन्नई भी 18वें ओवर में जाकर सात विकेट से जीत दर्ज कर पायी थी। पिच बेहद धीमा खेल रही थी और उसकी दोनों कप्तानों महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली ने आलोचना की थी। 
विज्ञापन


यह देखना दिलचस्प होगा कि पिच कल कैसा व्यवहार करती है। इस बीच चेन्नई ने लगातार दो जीत से सत्र की शुरुआत की है और वह अपनी लय बरकरार रखने की कोशिश करेगा। बेंगलोर को हराने के बाद उसने दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स को पराजित किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चेन्नई को अंतिम एकादश में अधिक बदलाव नहीं करने के लिये जाना जाता है और यह देखना होगा कि वह फिर से तीन विदेशी खिलाड़ियों के साथ उतरता है या नहीं। अगर वह अपनी टीम में बदलाव नहीं करता है तो दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डुप्लेसिस को फिर से बाहर बैठना पड़ेगा। 

चेन्नई के गेंदबाजों ने दोनों मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन बल्लेबाज ऐसा खेल नहीं दिखा पाए। दिल्ली के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी करने वाले कप्तान धोनी अन्य बल्लेबाजों से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे होंगे। 

अनुभवी हरभजन सिंह, इमरान ताहिर और ड्वेन ब्रावो ने अब तक अच्छी गेंदबाजी की है और वे अपना यह प्रदर्शन बरकरार रखने की कोशिश करेंगे। जहां तक राजस्थान का सवाल है तो उसने अभी तक अपने दोनों मैच गंवाए हैं और अगर उसे चेन्नई को उसके घरेलू मैदान पर हराना तो अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। 

राजस्थान को पंजाब के खिलाफ करीबी मैच में हार झेलनी पड़ी थी। यह वही मैच था जिसमें रविचंद्रन अश्विन ने जोस बटलर को ‘मांकड़िंग’ किया था। इसके बाद उसे कल रात सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कल रात बड़े स्कोर वाले मैच में हार झेलनी पड़ी थी। 

संजू सैमसन ने नाबाद 102 रन बनाए लेकिन राजस्थान 198 रन का स्कोर बचाव करने में नाकाम रहा। राजस्थान के कप्तान अजिंक्य रहाणे बल्लेबाजों के प्रदर्शन से खुश होंगे लेकिन उनके गेंदबाजों को बेहतर खेल दिखाने की जरूरत है। 

टीमें इस प्रकार हैं : 

चेन्नई : महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, शेन वॉटसन, फाफ डुप्लेसिस, मुरली विजय, केदार जाधव, सैम बिलिंग्स, रविंद्र जडेजा, ध्रुव शौरी, चैतन्य बिश्नोई, ऋतुराज गायकवाड़, ड्वेन ब्रावो, कर्ण शर्मा, इमरान ताहिर, हरभजन सिंह, मिशेल सैंटनर, शार्दुल ठाकुर, मोहित शर्मा, केएम आसिफ, डेविड विली, दीपक चाहर, एन जगदीशन (विकेटकीपर)।

राजस्थान : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), स्टीव स्मिथ, बेन स्टोक्स, जोफ्रा आर्चर, जोस बटलर, एश्टन टर्नर, ईश सोढ़ी, ओशेन थॉमस, लियाम लिविंगस्टोन, संजू सैमसन, शुभम रंजन, स्टुअर्ट बिन्नी, श्रेयस गोपाल, सुधेशान मिधुन, जयदेव उनादकट , प्रशांत चोपड़ा, महिपाल लोमरोर, आर्यमन बिड़ला, रियान पराग, धवल कुलकर्णी, कृष्णप्पा गौतम, वरुण आरोन, शशांक सिंह, मनन वोहरा, राहुल त्रिपाठी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed