IPL 2019: कोलकाता को हराकर टॉप पर पहुंचा चेन्नई, 7 विकेट से जीता मैच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपक चाहर (3 विकेट) की शानदार गेंदबाजी और फाफ डु प्लेसीस (43*) की अच्छी पारी की बदौलत चेन्नई ने मंगलवार को इंडियन टी-20 लीग के 23वें मैच में कोलकाता को 7 विकेट से हराया। इस जीत के साथ ही धोनी की टीम ने अंकतालिका में 10 अंकों के साथ शीर्ष पर पहुंच गई है। वहीं, कोलकाता 8 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर काबिज है। बता दें कि इस सीजन में चेन्नई की पांचवीं जीत है।
चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में कोलकाता ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करेत हुए 9 विकेट के नुकसान पर 108 रन बनाए। जवाब में चेन्नई ने 3 विकेट खोकर 16 गेंदें शेष रहते ही यह मैच 7 विकेट से अपने नाम कर लिया। फाफ के साथ केदार जाधव 8 रन बनाकर नाबाद लौटे। दीपक चाहर को शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ मैच चुना गया। चाहर ने 4 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट झटके।
इससे पहले कोलकाता के 109 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की शुरुआत तो अच्छी हुई, लेकिन तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर चेन्नई को शेन वॉटसन (17) के रूप में पहला झटका लगा। सुनील नरेन ने वॉटसन को पीयूष चावला के हाथों कैच आउट कराकर डगआउट भेजा। पहले विकेट के लिए उन्होंने फाफ के साथ मिलकर 18 रन की साझेदारी की। वॉटसन के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए सुरेश रैना (14) को सुनील नरेन ने 4.6 ओवर में चावला के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। रैना के रूप में चेन्नई को दूसरा झटका लगा।
इसके बाद 14.4 ओवर में पीयूष चावला ने कोलकाता को अंबाती रायुडू (21) के रूप में तीसरी सफलता दिलाई। चावला ने रायुडू को नीतीश राणा के हाथों कैच आउट कराकर डगआउट भेजा। तीसरे विकेट के लिए रायुडू ने फाफ के साथ मिलकर 46 रन की साझेदारी की।
कोलकाता की पारी
इससे पहले आंद्रे रसेल (50*) की शानदार पारी की बदौलत कोलकाता ने चेन्नई के सामने 109 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेहमान टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 108 रन बनाए। कोलकाता की तरफ से रसेल को छोड़कर किसी भी बल्लेबाज का बल्ला नहीं चला। रसेल ने 44 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्के की मदद से अर्धशतकीय पारी खेली।
बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता की शुरुआत काफी निराशाजनक रही। महज 8 रन के स्कोर पर मेहमान टीम के 2 महत्वपूर्ण विकेट गंवा दी। पहले ओवर की आखिरी गेंद पर चेन्नई के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने सलामी बल्लेबाज क्रिस लिन (0) को एलबीडब्ल्यू आउट किया। इसके अगले ही ओवर में (1.5) में हरभजन सिंह ने सुनील नरेन (6) के रूप में कोलकाता को दूसरा झटका दिया।
2.3 ओवर में एक बार दीपक चाहर ने नरेन के आउट होने के बीाद बल्लेबाजी करने आए नीतीश राणा (0) को रायुडू के हाथों कैच आउट कराकर चेन्नई को तीसरी सफलता दिलाई। इस तरह 10 रन के अंदर ही मेहमान टीम कोलकाता ने तीन महत्वपूर्ण विकेट गंवा दी।
इसके बाद पांचवें ओवर की चौथी गेंद पर एक बार चाहर ने रॉबिन उथप्पा (11) को अपना शिकार बनाया। चाहर ने उथप्पा को केदार जाधव के हाथों कैच आउट कराकर डगआउट भेजा। इसके बाद 9वें ओवर की चौथी गेंद पर इमरान ताहिर ने कोलकाता के कप्तान दिनेश कार्तिक (19) को हरभजन सिंह के हाथों कैच आउट कर चलता किया। 10.1 ओवर में कोलकाता का छठा विकेट गिरा। इमरान ताहिर ने शुभमन गिल (9) को स्टंप आउट कराया।
16वें ओवर में कोलकाता के लगातार दो विकेट गिरे। हरभजन सिंह ने इस ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर क्रमशः पीयूष चावला (8) और कुलदीप यादव को शिकार बनाया। चावला स्टंप आउट हो गए, जबकि कुलदीप यादव को रनआउट होकर डगआउट वापस लौटना पड़ा।
इससे पहले चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मंगलवार को कोलकाता के खिलाफ इंडियन टी-20 लीग के 23वें मुकाबल में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में दोनों टीमों ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है।
टीमें इस प्रकार हैंः
चेन्नई : फाफ डु प्लेसी, शेन वॉटसन, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), केदार जाधव, रविंद्र जडेजा, दीपक चाहर, स्कॉट कुग्गेलेन, हरभजन सिंह, इमरान ताहिर।
कोलकाता : क्रिस लिन, सुनील नरेन, रॉबिन उथप्पा, नीतीश राणा, दिनेश कार्तिक (कप्तान), शुभमन गिल, आंद्रे रसेल, पीयूष चावला, कुलदीप यादव, हैरी गर्ने, प्रसिद्ध कृष्णा।