फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2018: Rajasthan Royals will play with new jersey against CSK

IPL 2018: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बदली हुई जर्सी में खेलेगी राजस्थान, कारण भी जान लें

Wed, 09 May 2018 10:20 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 09 May 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
IPL 2018: Rajasthan Royals will play with new jersey against CSK

राजस्थान रॉयल्स की टीम शुक्रवार को जयपुर में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ मुकाबले में अगल अंदाज में नजर आएगी। नीली जर्सी की जगह इस बार खिलाड़ियों के तन पर गुलाबी जर्सी होगी। कैंसर को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए टीम ने यह फैसला लिया है। टीम इसके जरिए समय रहते कैंसर की जांच की अपील कर रही है।

विज्ञापन


राजस्थान रॉयल्स के कैंसर आउट कैंपेन के तहत कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टीम साथियों कृष्णप्पा गौतम और महिपाल लोमरोर के साथ बुधवार को अपनी कैंसर की जांच भी कराई। राजस्थान रॉयल्स यह जागरूकता अभियान राज्य सरकार, नेशनल कैंसर ग्रिड, इंडियन कैंसर सोसायटी और इंडियन डेंटल एसोसिएशन के साथ मिलकर चला रही है
विज्ञापन

 


बता दें कि राजस्थान रॉयल्स राजस्थान आईपीएल की दूसरी टीम होगी जो सामाजिक हित से जुड़े मुद्दों पर जागरूकता फैलाने के लिए इस तरह का प्रयोग कर रही है। इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पर्यावरण बचाव मुहिम के तहत एक मैच में लाल की जगह हरी जर्सी में देखा जाता है। अब एक और टीम इसी तरह के एक संदेश को लेकर पिंक जर्सी में उतरेगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed