{"_id":"60acf48a2d0a014fda6106dc","slug":"ipl-2018-qualifier-dismissal-still-haunts-andre-russell","type":"story","status":"publish","title_hn":"कसक: रसेल का छलका दर्द, बताया तीन साल पुराना किस्सा जब खुद से हो गए थे काफी निराश","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कसक: रसेल का छलका दर्द, बताया तीन साल पुराना किस्सा जब खुद से हो गए थे काफी निराश
Tue, 25 May 2021 06:30 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 25 May 2021 06:30 PM IST
सार
- आंद्रे रसेल के मन में आज भी इस बात की कसक
- आखिर आईपीएल 2018 में क्या हुआ था?
- क्यों हो गए थे खुद से इतने निराश?
विज्ञापन
आंद्रे रसेल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल को आईपीएल 2018 के दूसरे क्वालीफायर में राशिद खान की गुगली गेंद पर आउट होना अब भी सालता रहता है क्योंकि इसके बाद से टीम प्ले-ऑफ में नहीं पहुंच पाई है। दरअसल, केकेआर की टीम तीन साल पहले ईडन गार्डन्स पर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 14 रन से हार गई थी, जिसके चलते वह फाइनल में नहीं पहुंच सकी।
विज्ञापन
मन में आज भी इस बात की कसक
रसेल ने केकेआर डॉट इन से बातचीत में कहा, 'मैंने खेल के बारे में ज्यादा सोचना शुरू कर दिया था। मैं उस गेंद को दूर रख सकता था और तभी मुझे लगा कि मैंने सब खराब कर दिया। अगर मैं तब बल्लेबाजी कर रहा होता तो शायद हम आसानी से जीत गए होते।'
विज्ञापन
केवल सात गेंद ही खेल सके
केकेआर की टीम 175 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 10 ओवर के बाद दो विकेट गंवाकर 93 रन पर थी, जिसके बाद हैदराबाद की टीम ने क्रिस लिन और दिनेश कार्तिक को लगातार गेंदों पर आउट कर वापसी की। रसेल बल्लेबाजी के लिए उतरे तब केकेआर को जीत के लिए 33 गेंद में 57 रन बनाने थे लेकिन वह केवल सात गेंद ही खेल सके और महज तीन रन बनाकर अफगानिस्तानी स्पिनर की गुगली पर आउट हो गए।
विज्ञापन
मैं खुद से काफी निराश था
रसेल आउट होने के बाद इतने निराश हो गए कि वह खेलने के कपड़े पहने हुए ही सीधे बाथरूम में शॉवर लेने चले गए। उन्होंने खुलासा किया, 'मैं अंदर गया और क्रिकेट खेलने के कपड़े पहने हुए ही शॉवर लेने चला गया।' उन्होंने कहा, 'मेरे जूते और सारे कपड़े गीले थे। मैं खुद से काफी निराश था और पानी सिर्फ मेरे ऊपर से जा रहा था क्योंकि हारने से यह सत्र का अंतिम मैच ही था।'