फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2018: KKR captain Dinesh Karthik reveals the one thing he learnt from his wife Dipika Pallikal

IPL 2018: दिनेश कार्तिक ने खोला राज, अपनी पत्नी से सीखी कौन सी एक खास चीज

Mon, 02 Apr 2018 07:21 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 02 Apr 2018 07:21 PM IST
विज्ञापन
IPL 2018: KKR captain Dinesh Karthik reveals the one thing he learnt from his wife Dipika Pallikal
दिनेश कार्तिक

आईपीएल सीजन-11 में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक ने अपनी पत्नी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि एक चीज है, जो मैने अपने पत्नी से सीखी है। दरअसल, कोलकाता में एचएमडी और केकेआर द्वारा आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कार्तिक ने इस बात का खुलासा किया कि उन्होंने अपनी पत्नी दीपिका पल्लीकल से जीवन में दृढ़ संकल्प होने के बारे में सीखा है। 

विज्ञापन


प्रेस कॉन्फ्रेस के दौरान अपनी पत्नी को लेकर कार्तिक ने कहा, 'दृढ़ संकल्प, मुझे लगता है इस कॉमनवेल्थ गेमों के लिए उसने विशेष रूप से कठिन परिश्रम किया है। चार साल पहले उसने ग्लासगो में गोल्ड मेडल जीता था और जैसा की आप जानते हैं कि एक खिलाड़ी के रूप में सबसे महत्वपूर्ण बात वह दोहराने में सक्षम है और ऐसा लोग हमेशा चाहते हैं। पिछले 4 सालों में उसने गोल्ड हासिल करने के लिए वास्तव में कड़ी मेहनत की है। वह पहले से ही गोल्ड कोस्ट में है जैसा कि मैंने पहले बोला है और अभी उसके जीवन के दो सप्ताह बहुत महत्वपूर्ण है।'
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कहा कि कॉमनवेल्थ गेमों के लिए वहां (गोल्ड कोस्ट) जाने वाले सारे भारतीय खिलाड़ियों को शुभकामनाएं। बता दें कि गौतम गंभीर की कप्तानी में कोलकाता ने 2 बार आईपीएल का खिताब जीतने में सफल रही। मगर आईपीएल के इस सीजन में कोलकाता टीम की कमान दिनेश कार्तिक के पास है। गौतम गंभीर को इस बार दिल्ली डेयरडेविल्स ने खरीदा है। वहीं, केकेआर ने दिनेश कार्तिक को 7 करोड़ 40 लाख रूपये में खरीदा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि दीपिका पल्लीकल भारतीय महिला स्क्वाश खिलाड़ी हैं। वह एक स्क्वाश चैंपियन हैं। फिलहाल वह 4 अप्रैल से शुरु होने वाले कॉमनवेल्थ गेम में हिस्सा लेने के लिए गोल्ड कोस्ट पहुंचे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed