फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ipl 2018: due to rain kolkata knight riders and royal challengers banglore may be canceled 

IPL 2018: KKR फैंस के लिए बुरी खबर, पहले मैच में दिनेश कार्तिक की कप्तानी पर फिर सकता है पानी

Sun, 08 Apr 2018 02:10 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 08 Apr 2018 02:10 PM IST
विज्ञापन
ipl 2018: due to rain kolkata knight riders and royal challengers banglore may be canceled 
दिनेश कार्तिक

आईपीएल के सीजन-11 में कोलकाता नाइट राइडर्स को अपना पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स के खिलाफ रविवार रात 8 बजे से खेलना है। इससे पहले दोनों टीमों के फैंस के लिए एक बुरी खबर आ रही है। दरअसल, कोलकाता में भारी बारिश के अनुमान लगाए जा रहे हैं। इसके चलते मैच पर इसका असर पड़ सकता है। दोनों टीमों के बीच यह पहला मुकाबला कोलकाता के 

विज्ञापन


गौरतलब है कि मौसम विभाग के मुताबिक रविवार की शाम बारिश से जबर्दस्त आसार हैं। बारिश के कारण दोनों टीमों ने सही से अभ्यास भी नहीं किया। ईडन गार्डन में खेला जाना है। केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक की पहली कप्तानी पर पानी फिर सकता है। हालांकि, यदि मैच होता है तो यह देखना होगा कि पहले मुकाबले में दिनेश कार्तिक अपनी कप्तानी में कैसा प्रदर्शन कर पाते हैं। वहीं, दूसरी तरफ आरसीबी के कप्तान विराट कोहली की टीम भी इस बार मजबूत लग रही है। कार्तिक के लिए मुकाबला काफी कठीन और कारगर साबित हो सकता है।
विज्ञापन


बता दें कि दिनेश पर इस बार के सीजन में एक बड़ी जिम्मेदार है। इससे पहले केकेआर को बड़ा झटका लग चुका है। उसके कई स्टार खिलाड़ी चोट की वजह से टीम से बाहर हो गए हैं। हाल ही के दिनों में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क चोट के कारण कोलकाता के लिए इस सीजन में नहीं खेल पाएंगे। उनकी जगह कंगारू तेज गेंदबाज मिशेल जॉनसन पर पूरा दारोमदार होगा। केकेआर ने स्टार्क की जगह टॉम कुर्रन को शामिल किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा टीम के पास कुलदीप यादव, पीयूष चावला और वेस्टइंडीज के सुनील नरेन और आंद्रे रसेल जैसे हरफनमौला खिलाड़ी भी है। वहीं, बल्लेबाज के तौर पर क्रिस लीन, उप-कप्तान रोबिन उथप्पा पर बड़ी जिम्मेदारी होगी। युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को आईपीएल में अपनेआप को साबित करने के लिए एक अच्छा मौका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed