{"_id":"5abcece04f1c1bea298b480c","slug":"ipl-2018-due-karnataka-elections-royal-challengers-bangalore-and-delhi-daredevils-rescheduled","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL मैचों के कार्यक्रम में हुआ बड़ा फेरबदल, विराट के सामने खड़ी हुई नयी मुसीबत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL मैचों के कार्यक्रम में हुआ बड़ा फेरबदल, विराट के सामने खड़ी हुई नयी मुसीबत
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 29 Mar 2018 07:10 PM IST
विज्ञापन
विराट कोहली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव के कारण आईपीएल 11वें सीजन में इन दो टीमों के बीच होने वाले मैचों के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। इसकी जानकारी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने दी। दरअसल, कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हाल ही में हुआ है। जिसके कारण रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच होने वाले मुकाबले में फेरबदल किया गया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि आईपीएल में खेले जाने वाले मैचों की तारीखों का ऐलान पहले ही किया जा चुका है, लेकिन कर्नाटक में होने वाले चुनाव को लेकर इसमें परिवर्तन किया गया। क्योंकि 12 मई को कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी, जिसके चलते आईपीएल मैचों के दौरान सुरक्षा नहीं दी जा सकेगी। इसलिए 12 मई को बैंगलोर में खेला जाने वाला मैच अब दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
वहीं, 21 अप्रैल को दिल्ली में खेला जाने वाला मुकाबला अब बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा। यह बदलाव आरसीबी के कप्तान विराट कोहली के लिए एक मुसीबत के तौर पर साबित हो सकता है, क्योंकि उनका उस मैदान पर शानदार बल्लेबाजी करने का रिकार्ड है।
विज्ञापन
बता दें कि आईपीएल के 11वें सीजन की शुरुआत 7 अप्रैल से होने वाली है। पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मालूम हो कि आईपीएल के इस सीजन के इससे पहले भी पंजाब के मैचों का कार्यक्रम में बदलाव हुआ है।