फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2017: Virat Kohli Becomes Most Followed Cricketer in Social Media

IPL 10: एक भी मैच खेले बगैर इस मामले में अव्वल बने विराट कोहली

Thu, 13 Apr 2017 06:52 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर Updated Thu, 13 Apr 2017 06:52 PM IST
विज्ञापन
IPL 2017: Virat Kohli Becomes Most Followed Cricketer in Social Media
विराट कोहली - फोटो : BCCI
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की पॉपुलरेटी में  पीछे छोड़ना बेहद मुश्किल काम है। विराट कोहली तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया के कप्तान नियुक्त होने के बाद से लोकप्रियता की सीढ़ियां तेजी से चढ़ रहे हैं। विराट न सिर्फ़ मैदान पर कमाल करते हैं बल्कि वो अपने लुक्स को लेकर भी काफ़ी सजग रहते हैं। यही वजह है कि अब विराट सोशल मीडिया के भी किंग बन गए हैं। विराट आईपीएल में खेल रहे सभी खिलाड़ियों में विराट कोहली फेसबुक और इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फ़ॉलो किए जाने वाले खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन


इंस्टाग्राम पर विराट के करीब सवा करोड़ फ़ॉलोअर हैं तो फेसबुक पर करीब साढ़े तीन करोड़ फॉलोअर। ट्विटर पर भी विराट को करीब डेढ करोड़ लोग फॉलो करते हैं। फेसबुक में विराट के बाद धोनी, युवराज, रोहित और शाकिब अल-हसन के नाम हैं। वहीं इंस्टाग्राम पर कोहली के बाद धोनी, डिविलियर्स, युवराज और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन


विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के अगले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ चोट के बाद वापसी कर सकते हैं। हाल ही में 30 मार्च को उन्हें पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। दिल्‍ली का यह धाकड़ खिलाड़ी फीस की लिहाज से भी खासे महंगे हैं। स्पोर्ट्स ब्रांड प्यूमा ने अभी उनके साथ 110 करोड़ की डील साइन की थी। इसके अलावा हाल ही में उन्होंने एड्स शूट के लिए अपनी एक दिन की फीस 5 करोड़ रुपए भी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed