फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2017: Preview Match 8 KXIP Vs RCB in indore

IPL 10: आज पंजाब और बैंगलौर के बीच रोमांचक जंग की उम्मीद

Mon, 10 Apr 2017 11:31 AM IST
amarujala.com-Presented By: नवीन चौहान
amarujala.com-Presented By: नवीन चौहान Updated Mon, 10 Apr 2017 11:31 AM IST
विज्ञापन
IPL 2017:  Preview Match 8 KXIP Vs RCB  in indore
शेन वॉटसन - फोटो : Cricket Tracker
दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ शानदार जीत दर्ज करने वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (आरसीबी) टीम सोमवार को किंग्स इलेवन पंजाब से उसके दूसरे घरेलू मैदान (होल्कर स्टेडियम) में भिड़ेगी। बैंगलौर पिछले मुकाबले में अपने कुछ स्टार खिलाड़ियों के बगैर जीत दर्ज करने में सफल रही थी। ऐसे में उसका मनोबल बढ़ा होगा। कप्तान विराट कोहली और एबी डीविलियर्स चोट की वजह से अब तक मैदान पर नहीं उतर पाए हैं।
विज्ञापन


आरसीबी को पहले मैच में मौजूदा चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद से हार झेलनी पड़ी थी। प्रतिभावान बल्लेबाज सरफराज खान प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए हैं और उनका पूरे सीजन में खेलना संदिग्ध है। कोहली और डीविलियर्स का पंजाब के खिलाफ खेलना लगभग नामुमकिन है। ऐसे में शेन वॉटसन एक बार फिर अंतरिम कप्तान की भूमिका मे दिख सकते हैं। अपने दूसरे मैच में आरसीबी ने दिल्ली को 15 रन से हराया था। इस मुकाबले में वॉटसन ने काफी किफायती गेंदबाजी की थी। उन्होंने अपने चार ओवर के कोटे में 21 रन खर्चं कर एक विकेट झटकने के साथ-साथ 24 रन भी बनाए थे। बिली स्टेनलेक, और युजवेंद्र चहल ने दो-दो विकेट झटके थे। वॉटसन ने मैच का अंतिम ओवर पवन नेगी से कराया और उन्होंने अहम समय में ऋषभ पंत को आउट कर दिया जो दिल्ली को मैच जिता सकते थे।
विज्ञापन


बल्लेबाजी में आरसीबी को एक बार फिर केदार जाधव से उम्मीद होगी जिन्होंने दिल्ली के खिलाफ 37 गेंदों पर 69 रन की पारी खेली थी। विस्फोटक ओपनर क्रिस गेल अब तक कोई बड़ी पारी नहीं खेल सके हैं। उन्होंने दिल्ली के खिलाफ छह जबकि पहले मैच 32 रन बनाए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

घरेलू मैदान पर लगातार दूसरी जीत पर होगी पंजाब की नजर  

IPL 2017:  Preview Match 8 KXIP Vs RCB  in indore
ग्लेन मैक्सवेल - फोटो : Cricket Australia
किंग्स इलेवन पंजाब ने अपने पहले मैच में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट को हराया था। पुणे के खिलाफ कप्तान ग्लेन मैक्सवेल ने 20 गेंदों पर 44 रन बनाए थे जिसकी वजह से उनकी टीम छह गेंद शेष रहते मैच को अपने नाम करने में सफल रही थी। आरसीबी के खिलाफ मैक्सवेल अपने विजय अभियान को जारी रखना चाहेंगे। पंजाब टीम अपने अंतिम एकादश में बदलाव नहीं करना चाहेगी। उसने इस बार इयोन मोर्गन, डेरेन सैमी, मार्टिन गुप्टिल और वरुण एरोन को टीम के साथ जोड़ा है। पंजाब ने चोटिल बल्लेबाज मुरली विजय की जगह पेसर इशांत शर्मा को लिया है जिन्हें नीलामी में किसी भी फ्रेंचाइजी टीम ने अपने साथ जोड़ने में दिलचस्पी नहीं दिखाई थी। 

दोनों टीमें इस प्रकार हैं 

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
शेन वॉटसन (कप्तान), क्रिस गेल, मनदीप सिंह, केदार जाधव, ट्रेविस हेड, सचिन बेबी, स्टुअर्ट बिन्नी, टाइमल मिल्स, श्रीनाथ अरविंद, अनिकेत चौधरी, युजवेंद्र चहल, पवन नेगी, हर्षल पटेल, एडम मिल्ने, इकबाल अब्दुल्ला, सैमुएल ब्रदी, अवेश खान, तबरेज शम्सी, प्रवीन दूबे, बिली स्टेनलेक।

किंग्स इलेवन पंजाब : ग्लेन मैक्सवेल (कप्तान), डेविड मिलर, मनन वोहरा, हाशिम अमला, शॉन मार्श, अरमान जाफर, मार्टिन गुप्टिल, इयोन मोर्गन, रिंकू सिंह, संदीप शर्मा, अनुरीत सिंह, मोहित शर्मा, केसी करियप्पा, प्रदीप साहू, स्वप्निल सिंह, टी नटराजन, मैट हेनरी, वरुण एरोन, अक्षर पटेल, मार्कस स्टोइनिस, गुरकीरत मान, राहुल तेवतिया, डेरेन सैमी, ऋद्धिमान साहा, निखिल नाइक और इशांत शर्मा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed