RCBvsKXIP: पंजाब के गेंदबाजों ने दिलाई 19 रन से शानदार जीत, बैंगलोर फिर ढेर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का बुरा दौर बदस्तूर जारी है।139 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी एक बार फिर 20 ओवर खत्म होने से पहले ढेर हो गई और किंग्स इलेवन पंजाब ने उन्हें 19 रन से मात दी। यह बैंगलोर की लगातार पांचवीं हार है। पंजाब ने आरसीबी को मात देकर प्ले ऑफ में पहुंचने की अपनी आशाओं को जीवित रखा है। संदीप शर्मा ने शानदार गेंदबाजी करने उतरी आरसीबी की कमर तोड़कर रख दी। अपने तीन ओवर से शुरुआती स्पेल में संदीप ने गेल, विराट और डिविलियर्स जैसे खिलाड़ियों को चलता कर पंजाब के जीत की नींव रख दी। इसके बाद बाकी बचा काम अक्षर पटेल ने कर दिया। संदीप ने 22 रन देकर 3 और अक्षर ने 11 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। पंजाब की ओर से सबसे सफल बल्लेबाज मनदीप सिंह रहे। मनदीप ने 40 गेंद में 46 रन बनाए। जब तक मनदीप मैदान पर थे तब तक आरसीबी की जीत की आशाएं जीवित थी। अंत में पवन नेगी ने बैंगलोर को जीत दिलानी की कोशिश की लेकिन वह नाकाम रही। बैंगलोर की पूरू टीम 19 ओवर में 119 रन पर ढेर हो गई। संदीप शर्मा को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन आफ द मैच चुना गया।
SCORECARD
लक्ष्य का पीछा करने बैंगलोर की पारी की शरुआत अच्छी नहीं रही। पारी की शुरुआत करने आई मनदीप सिंह और गेल की जोड़ी पहले ओवर में टूट गई। संदीप शर्मा ने गेल को खाता नहीं खोलने दिया। पहले ओवर में आरसीबी ने 1 विकेट खोकर 7 रन बनाए। गेल के आउट होने के बाद विराट कोहली बल्लेबाजी करने उतरे। विराट कोहली का बल्ला एक बार फिर खामोश रहा। संदीप शर्मा की गेंद पर विराट बोल्ड हो गए। विराट केवल 6 रन बना सके। विराट के बाद बल्लेबाजी करने आए एबी डिविलियर्स ने कुछ हाथ दिखाए लेकिन संदीप सिंह ने विकेट कीपर साहा के हाथों को एबी को कैच कराकर बैंगलोर की कमर तोड़ दी। एबी के बाद केदार जाधव मोहित शर्मा की गेंद पर अक्षर पटेल की गेंद पर कैच हो गए। इसके बाद वाटसन भी कोई कमाल नहींं दिखा सके अक्षर ने उन्हें चलता किया। इसके बाद बैंगलोर की जीत की आखिरी आशा मनदीप भी ग्लैन मैक्सवेल की गेंद पर 46 रन बनाने के बाद बोल्ड हो गए। अंत में नेगी ने थोड़ा संघर्ष जरूर किया लेकिन टीम को जीत तक नहीं पहुंचा पाए।
पंजाब ने 20 ओवर में बनाए 138 रन
बैंगलोर के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पंजाब के लिए अमला और गप्टिल की जोड़ी ने पारी की शुरुआत की। पहले ओवर में ही अनिकेत चौधरी की गेंद पर अमला केदार जाधव को कैच दे बैठे। अमला केवल 1 रन बना सके। इसके बाद अमला के दूसरे साझेदार गप्टिल को 9 रन बनाने के बाद श्रीनाथ अरविंद की गेंद पर पवन नेगी ने लपक लिया। ये पंजाब को लगा दूसरा झटका था। पारी के 7वें ओवर में कप्तान कोहली ने गेंद पवन नेगी के हाथों में थमा दी। नेगी ने कप्तान को निराश न करते हुए 20 रन पर चलता कर दिया। मार्श को बाउंड्री पर मनदीप सिंह ने लपक लिया।
बारहवें ओवर की दूसरी गेंद पर मनन वोहरा भी अक्षर की गेंद पर 25 बनाकर आउट हो गए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आए कप्तान ग्लैन मैक्सवेल भी चहल की फिरकी में फंस गए। वह केवल 6 रन बना सके। मैक्सवेल चहल की गेंद पर स्विच हिट बनाने की कोशिश कर रहे हैं। छठे विकेट के लिए 32 रन की साझेदारी कर साहा और अक्षर ने पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन वाटसन ने साहा को 21 रन पर बोल्ड कर बैंगलोर को छठी सफलता दिला दी। साहा के बाद बल्लेबाजी के लिए आए मोहित शर्मा भी बल्ले से कोई कमाल नहीं दिखा सके। 6 रन बनाकर मोहित चौधरी की गेंद पर जाधव को कैच दे बैठे। पारी का 19वां ओवर अप्रत्याशित रूप से मेडन गया लेकिन 20वें ओवर में अक्षर पटेल ने सारी कसर पूरी कर दी। वाटसन के ओवर में अक्षर ने 3 चौके और एक छक्के की मदद से 19 रन बना दिए। इसके साथ ही निर्धारित 20 ओवर में किंग्स ने 7 विकेट खोकर 138 रन बनाए।
दोनों टीमों के बीच 10 सीजन में 19 मैच खेले गए हैं जिनमें से 8 में बैंगलोर और 11 में पंजाब विजयी रही है। बैंगलोर में दोनों के बीच 8 मैच खेले गए हैं जिनमें से दोनों ने 4-4 मैच जीते हैं।
अंतिम एकादश:
बैंगलोर: विराट कोहली, क्रिस गेल, मनदीप सिंह, एबी डिविलियर्स, केदार जाधव, शेन वाटसन, पवन नेगी, सैमुअल बद्री, एस अरविंद, अनिकेत चौधरी, यजुवेंद्र चहल
पंजाब: मार्टिन गप्टिल, हाशिम अमला, मनन वोहरा, शॉन मार्श, ग्लैन मैक्सवेल, रिद्धिमान साहा, अक्षर पटेल, मोहित शर्मा, वरुण ऐरोन, संदीप शर्मा, टी नटराजन