{"_id":"59023c8e4f1c1b1035c0d4f7","slug":"ipl-2017-match-no-32-preview-kings-xi-punjab-vs-sunrisers-hyderabad-at-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 10: घर में किंग्स के सामने होगी सनराइजर्स को मात देने की चुनौती ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 10: घर में किंग्स के सामने होगी सनराइजर्स को मात देने की चुनौती
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Fri, 28 Apr 2017 04:21 AM IST
विज्ञापन
ग्लेन मैक्सवेल
- फोटो : Yo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गत चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का शुक्रवार को आईपीएल-10 में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम से मुकाबला होगा। नॉकआउट दौर में प्रवेश के लिए संघर्षरत पंजाब के खिलाफ हैदराबाद का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। डेविड वॉर्नर की अगुवाई वाली हैदराबाद ने आठ में से चार मैच जीते हैं और वर्षा से धुले एक मैच में उसने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ अंक बांटे हैं। टीम नौ अंक के साथ तीसरे स्थान पर है।
विज्ञापन
दूसरी ओर मेजबान पंजाब को सात में से केवल तीन मैचों में जीत मिली है। पंजाब टीम के मेंटर वीरेंद्र सहवाग ने कहा भी है कि टीम के लिए आगामी सभी मैच काफी महत्वपूर्ण हैं। 28 अप्रैल से नौ मई तक किंग्स इलेवन को चार मैच खेलने हैं जिसमें एक मुकाबला शीर्ष पर चल रही कोलकाता नाइटराइडर्स से भी है। इस सीजन में हैदराबाद की पंजाब से उसके घरेलू मैदान में एक बार भिड़ंत हुई थी जिसमें हैदराबाद ने 159 के लक्ष्य का बचाव करते हुए पांच रन से जीत हासिल की थी। मनन वोहरा की 50 गेंदों पर 95 रन की पारी भी पंजाब को जीत नहीं दिला सकी थी क्योंकि हैदराबाद के गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने चार ओवरों में 19 रन देकर पांच विकेट लिए थे।
विज्ञापन
किंग्स इलेवन के ओपनर हाशिम अमला शानदार फॉर्म में है। मुंबई के खिलाफ पंजाब ने अमला के शतक की मदद से 198 रन का बड़ा स्कोर किया था। कप्तान ग्लेन मैक्सवेल ने अच्छी आक्रामक पारी खेली थी। पिछले मैच में पंजाब ने गुजरात लॉयंस को 26 रन से हरा दिया था। इस मैच में भी अमला ने अच्छी पारियां खेलीं थीं। पंजाब ने लगातार दो मैच जीतकर अपने अभियान की जोरदार शुरुआत की थी लेकिन उसके बाद टीम पटरी से उतर गई। अब टीम फिर से जीत की राह पर लौटने को बेताब होगी।
विज्ञापन
गेंद और बल्ले दोनों से मजबूत हैदराबाद
हैदराबाद की टीम में कप्तान डेविड वॉर्नर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। ओपनिंग में शिखर धवन उनका अच्छा साथ निभा रहे हैं। दोनों अपनी शानदार फॉर्म बरकरार रखना चाहेंगे। मोइजेज हेनरिक्स ने पुणे के खिलाफ मैच में 28 गेंदों पर 55 रन की पारी खेली थी। वह एक बार फिर डेथ ओवरों में टीम के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं। केन विलियम्सन ने दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ 51 गेंदों पर 89 रन की पारी खेली थी और हैदराबाद को घरेलू मैच में चौथी जीत दिलाई थी। हैदराबाद की गेंदबाजी में भी दम है। भुवनेश्वर कुमार और अफगानिस्तान के युवा लेग स्पिनर राशिद खान दोनों शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। युवराज सिंह और सिद्धार्थ कौल के लिए मोहाली घरेलू मैदान है क्योंकि दोनों घरेलू क्रिकेेट में पंजाब की ओर से खेलते हैं।
टीमें इस प्रकार हैं:
सनराइजर्स हैदराबाद: डेविड वॉर्नर (कप्तान), तन्मय अग्रवाल, रिकी भुई, बिपुल शर्मा, बेन कटिंग, शिखर धवन, एकलव्य द्विवेद्वी, हेनरिक्स, दीपक हुड्डा, क्रिस जॉर्डन, सिद्धार्थ कौल, भुवनेश्वर कुमार, बेन लाघलिन, अभिमन्यु मिथुन, मोहम्मद नबी, मोहम्मद सिराज, मुस्ताफिजुर रहमान, आशीष नेहरा, नमन ओझा (विकेटकीपर), राशिद खान, विजय शंकर, बरिंदर सरां, प्रवीण ताम्बे, केन विलियम्सन और युवराज सिंह।
किंग्स इलेवन पंजाब : ग्लेन मैक्सवेल (कप्तान), डेविड मिलर, मनन वोहरा, हाशिम अमला, शॉन मार्श, अरमान जाफर, मार्टिन गुप्टिल, इयोन मॉर्गन, रिंकू सिंह, संदीप शर्मा, अरमान जाफर, अनुप्रीत सिंह, मोहित शर्मा, केसी करियप्पा, प्रदीप साहू, स्वप्निल सिंह, टी नटराजन, मैट हेनरी, वरुण ऐरोन, अक्षर पटेल, मार्क्स स्टोइनिस, गुरकीरत मान, राहुल तेवतिया, डेरेन सैमी, ऋद्धिमान साहा(विकेटकीपर) , निखिल नाइक और इशांत शर्मा।