{"_id":"58ee339a4f1c1b9c36cf77de","slug":"ipl-2017-match-10-mumbai-indians-vs-sunrisers-hyderabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"4 विकेट से जीती मुंबई इंडियंस, बुमराह 'मैन ऑफ द मैच'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
4 विकेट से जीती मुंबई इंडियंस, बुमराह 'मैन ऑफ द मैच'
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
Updated Thu, 13 Apr 2017 10:55 AM IST
विज्ञापन
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : IPL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को खेले गए आईपीएल के मैच में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 4 विकेट से मात दी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई को जीत के लिए 159 रन का लक्ष्य दिया, जो उसने 8 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। मुंबई इंडियंस के गेदबाजों ने सधी हुई बॉलिंग की और हैदराबाद के बल्लेबाजों को हाथ खोलने का मौका ही नहीं दिया और बड़ा स्कोर खड़ा करने से रोका।
सनराईजर्स के कप्तान डेविड वॉर्नर ने 34 गेंदों में 7 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 49 रन बनाए। शिखर धवन ने 43 गेंदों नें 5 चौकों और 1 छक्के की मदद से 48 रन बनाए। इसके अलावा बेन कटिंग ने 20 रनों का योगदान दिया। मुंबई इंडियंस के लिए जसप्रीत बुमराह ने 24 रन देकर 3 और हरभजन सिंह ने 23 रन देकर 2 विकेट चटकाए। लसिथ मलिंगा, मिचेल मैकलेनेघन, हार्दिक पांड्या को भी 1-1 सफलता मिली। बुमराह को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया।
LIVE SCORECARD
जवाब में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों ने ओस का भरपूर फायदा उठाया। मुंबई के लिए नितीश राणा ने 36 गेंदों में 2 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 45 रन की पारी खेली। क्रुनाल पांड्या ने 20 गेंदों में 37 रन बनाए। पार्थिव पटेल ने भी 24 गेंदों में 39 रनों का योगदान दिया। बटलर 14, पोलार्ड 11 और रोहित शर्मा 4 रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन
सनराइजर्स के लिए भुवनेश्वर कुमार ने 4 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट लिए। इसके अलावा आशीष नेहरा, राशिद खान और दीपक हूडा को भी 1-1 सफलता मिली। वापसी कर रहे मुस्ताफिजुर खासे महंगे साबित हुए। मुस्ताफिजुर ने 2.4 ओवर में 34 रन दिए।