फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2017: I think Rising Pune Supergiant will win the final, says Mohd Azharuddin

पूर्व भारतीय कप्तान ने किया खुलासा, किस टीम के सिर सजेगा IPL-10 का ताज

Mon, 22 May 2017 02:33 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Mon, 22 May 2017 02:33 AM IST
विज्ञापन
  IPL 2017: I think Rising Pune Supergiant will win the final, says Mohd Azharuddin
स्टीव स्मिथ और रोहित शर्मा - फोटो : ipl official web
मुंबई इंडियंस और राइजिंग पुणे सुपर जायंट के बीच रविवार को हैदराबाद में खेले जाने वाले फाइनल से पहले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन ने खुलासा किया है कि इस बार कौन सी टीम आईपीएल चैंपियन बनेगी। 
विज्ञापन


अजहर ने कहा, मुझे लगता है कि इस बार खिताब पुणे जीतेगी। प्लेऑफ में मुंबई के खिलाफ जीत उनके विश्वास बढ़ाने में मदद करेगी। हालांकि टीम को बेन स्टोक्स की कमी खलेगी लेकिन जिस तरह धोनी ने पिछले मैच के आखिरी दो ओवर में 40 रन की धमाकेदार पारी खेली, वैसी पारी पुणे को फाइनल में जीत दिलाने के लिए निर्णायक साबित होगी। 
विज्ञापन

 

धोनी और स्मिथ ने बनाई एक नई पहचान

  IPL 2017: I think Rising Pune Supergiant will win the final, says Mohd Azharuddin
स्टीव स्मिथ - फोटो : IPL
धोनी और स्मिथ के बीच कप्तानी को लेकर हुए विवाद पर अजहर ने कहा, धोनी बतौर कप्तान हमेशा विजयी रहे हैं अब वह बतौर खिलाड़ी जीत हासिल करना चाहते हैं। जब आप कप्तान नहीं होते हैं और आगे बढ़ते हैं। मैं धोनी को कप्तानी से हटाए जाने का पक्षधर नहीं था। लेकिन अब धोनी और स्मिथ ने एक नई पहचान बना ली है वो आपस में अच्छी तरह घुल-मिल गए हैं तभी टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है। 

 

  IPL 2017: I think Rising Pune Supergiant will win the final, says Mohd Azharuddin
महेंद्र सिंह धोनी और मनोज तिवारी - फोटो : Hotstar
अजहर ने धोनी को कप्तानी से हटाए जाने के वाकये को याद करते हुए कहा, उन्हें कप्तानी से हटाए जाने का तरीका बेहूदा और गिरा हुआ था। धोनी भारतीय क्रिकेट का रत्न है। उसने पिछले 8-9 साल में हर तरह की जीत हासिल की। हालांकि टीम के मालिक ये कह सकते हैं कि उन्होंने टीम अपने पैसों से खरीदी और वो उसे अपने तरीके से चलाएंगे। उन्होंने धोनी को बेहद खराब तरीके से कप्तानी से हटा दिया। उन्होंने उसे सम्मानपूर्वक कप्तानी छोड़ने का मौका भी नहीं दिया। मुझे उस दिन बहुत गुस्सा आया और दुःख भी हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed