IPL: नाइटराइडर्स और सनराइजर्स के बीच जंग आज, हारने वाली टीम होगी बाहर
बंगलूरु में बुधवार को कोलकाता नाइटराइडर्स और सरनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल दस में फाइनल में पहुंचने के लिए पहली जंग होगी। अंक तालिका में तीसरे और चौथे पायदान पर रही टीमों के बीच यह मुकाबला है। जहां सनराइजर्स हैदराबाद ने लीग चरण तीसरे नंबर पर रहकर खत्म किया वहीं केकेआर को चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा। लीग चरण में दोनों ही टीमों 14 में से 8-8 मैचों में जीत हासिल की लेकिन आरसीबी के खिलाफ बंगलूरु में हुए मैच के बारिश की वजह से रद्द होने के कारण हैदराबाद को एक अंक मिला था। इसी एक अंक का लाभ पाकर हैदराबाद तीसरे स्थान पर पहुंच गई।
चोटे से जूझ रही है हैदराबाद की टीम
कप्तान वार्नर बेहतरीन फॉर्म में हैं और ऑरेंज कैप फिलहाल उनके सिर पर सजी हुई है। उनके दूसरे साथी शिखर धवन का बल्ला भी खूब बोल रहा है। ऐसे में बल्लेबाजी का सारा दारोमदार उनके और शिखर के कंधों पर पर है। वहीं दूसरी तरफ 25 विकेटों के साथ भुवनेश्वर कुमार परपल कैप पर कब्जा जमाए हुए हैं। उन्हें अफगानी स्पिनर राशिद खान और मोहम्मद नबी का भी सहयोग मिल रहा है। ऐसे में यदि ये सभी गेंदबाज एक साथ अपना कमाल दिखा गए तो गत विजेता हैदराबाद की चांदी हो जाएगी।
कोलकाता को पिछले पांच मैचों मे एक जीत
पलड़ा केकेआर भारी लेकिन देखने को मिलेगी कांटे की टक्कर
इन दोनों टीमों के बीच अबतक 11 मुकाबले हुए हैं जिनमें से 7 में कोलकाता और 4 में हैदराबाद के हाथ विजय लगी। पिछले सीजन में भी दोनों टीमें एलिमिनेटर मुकाबले में आमने सामने थीं जिसमें हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 162 रन बनाए थे। इसके जवाब में कोलकाता की टीम 8 विकेट पर 140 रन ही बना पाई थी। मौजूदा सीजन में दोनों के बीच खेले गए दो मैचों में पहले में केकेआर ने हैदराबाद को ईडेन गार्डन्स में 17 रन से मात दी थी। वहीं हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में हुए मुकाबले में हैदराबाद ने 48 रन से जीत हासिल हुई थी। यानी मुकाबला 1-1 की बराबरी पर है। ऐसे में दोनों के बीच टक्कर कांटे की होगी। दोनों टीमें संतुलित हैं और दोनों के पास एक बार फिर फाइनल की तरफ कदम बढ़ाने का मौका है लेकिन आंकड़े केकेआर की तरफ पलड़ा झुका रहे हैं।