फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2008 vs WPL 2023 Opening Match, GUJ vs MI WPL and KKR vs RCB IPL Stats Comparison Scorecard; WPL vs IPL

अजब संयोग: IPL के जैसे ही हुई WPL की शुरुआत, 15 साल पहले गुजरात जाएंट्स की तरह ही ढह गई थी बैंगलोर की टीम

Sun, 05 Mar 2023 11:31 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 05 Mar 2023 11:31 AM IST
विज्ञापन
सार
इसे संयोग ही कह सकते हैं कि 15 साल पहले यानी 2008 में जब आईपीएल का ओपनिंग मैच खेला गया था, तब भी मैच का नतीजा कुछ ऐसा ही रहा था। आइए जानते हैं-
loader
IPL 2008 vs WPL 2023 Opening Match, GUJ vs MI WPL and KKR vs RCB IPL Stats Comparison Scorecard; WPL vs IPL
कोलकाता ने 2008 आईपीएल और मुंबई ने 2023 डब्ल्यूपीएल के ओपनिंग मैच में जीत दर्ज की - फोटो : IPL/WPL/BCCI

विस्तार

महिला प्रीमियर लीग (WPL) की भी शुरुआत हो चुकी है। पहले मैच में मुंबई इंडियंस ने गुजरात जाएंट्स को 143 रन से रौंद दिया। डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 207 रन बनाए। जवाब में गुजरात जाएंट्स की टीम 64 रन पर सिमट गई। इसे संयोग ही कह सकते हैं कि 15 साल पहले यानी 2008 में जब आईपीएल का ओपनिंग मैच खेला गया था, तब भी मैच का नतीजा कुछ ऐसा ही रहा था। आइए जानते हैं-

2008 में आईपीएल के पहले मैच में क्या हुआ

2008 में आईपीएल का पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला गया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने 20 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 222 रन बनाए थे। सौरव गांगुली 10 रन, रिकी पोंटिंग 20 रन और डेविड हसी 12 रन बनाकर आउट हुए थे। वहीं, ब्रैंडन मैकुलम 73 गेंदों में 158 रन और मोहम्मद हफीज पांच रन बनाकर नाबाद रहे थे। बैंगलोर की ओर से जहीर खान, एश्ले नोफ्के और जैक कैलिस को एक-एक विकेट मिला था।

IPL 2008: KKR's Brendon McCullum runs amok in Bangalore - Sportstar

जवाब में बैंगलोर की पूरी टीम 15.1 ओवर में 82 रन पर सिमट गई थी। राहुल द्रविड़ दो रन, वसीम जाफर छह रन, विराट कोहली एक रन, जैक कैलिस आठ रन, कैमरन व्हाइट छह रन, मार्क बाउचर सात रन, बालचंद्र अखिल शून्य, एश्ले नोफ्के नौ रन, जहीर खान तीन रन और सुनील जोशी तीन रन बनाकर आउट हुए। प्रवीण कुमार 18 रन बनाकर नाबाद रहे। कोलकाता की ओर से अजीत आगरकर ने तीन विकेट, जबकि अशोक डिंडा और गांगुली ने दो-दो विकेट लिए। ईशांत शर्मा और लक्ष्मी शुक्ला को एक-एक मिला था। कोलकाता की टीम ने 140 रन से जीत हासिल की थी।

IPL Stats: Teams That Have Conceded The Most Extras In Single Match On  Cricketnmore

महिला आईपीएल के पहले मैच में क्या हुआ?

ठीक उसी तरह महिला प्रीमियर लीग में मुंबई की टीम ने भी 143 रन से बड़ी जीत हासिल की। आईपीएल में जिस तरह कोलकाता ने बैंगलोर के गेंदबाजों की धुनाई की थी, ठीक उसी तरह मुंबई के बल्लेबाजों ने गुजरात के गेंदबाजों की पिटाई की। यास्तिका भाटिया सिर्फ एक रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद हेली मैथ्यूज ने 31 गेंदों में तीन चौके और चार छक्के की मदद से 47 रन, नेट सीवर ब्रंट ने 18 गेंदों में 23 रन, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 30 गेंदों में 14 चौके की मदद से 65 रन और पूजा वस्त्राकर ने आठ गेंदों में 15 रन की पारी खेली। 

Beth Mooney and Harmanpreet Kaur pose around to the trophy, Gujarat Giants vs Mumbai Indians, Women's Premier League 2023, Mumbai, March 4, 2023

अमेलिया कर 24 गेंदों में छह चौके और एक छक्के की मदद से 45 रन बनाकर नाबाद रहीं। वहीं, वोन्ग एक गेंद में छह रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटीं। गुजरात की ओर से स्नेह राणा को दो विकेट मिले। वहीं, एश्ले गार्डनर, तनुजा कंवर और वेयरहैम को एक-एक विकेट मिला। जवाब में गुजरात की शुरुआत आईपीएल के बैंगलोर की तरह ही बेहद खराब रही। कप्तान बेथ मूनी रिटायर्ड हर्ट हो गईं। इसके बाद विकेट की झड़ी लग गई। एस मेघना दो रन बनाकर आउट हुईं। 

Harmanpreet Kaur got off to a flyer, Gujarat Giants vs Mumbai Indians, Women's Premier League 2023, Mumbai, March 4, 2023
 

बैंगलोर और गुजरात दोनों 15.1 ओवर में सिमटी

हरलीन देओल, एश्ले गार्डनर और तनुजा कंवर खाता खोले बिना पवेलियन लौटीं। एनाबेल सदरलैंड छह रन, वेयरहैम आठ रन, स्नेह राणा एक रन, मानसी जोशी छह रन और मोनिका पटेल 10 रन बनाकर आउट हुईं। दयालन हेमलता 23 गेंदों में 29 रन बनाकर नाबाद रहीं। मुंबई की ओर से साइका इशाक ने चार विकेट लिए। वहीं, नेट सीवर और अमेलिया को दो-दो विकेट मिले। इसी वोन्ग को एक विकेट मिला। दिलचस्प बात तो यह है कि आईपीएल के पहले मैच में बैंगलोर की तरह गुजरात की पूरी टीम भी 15.1 ओवर में ही सिमट गई। 

Beth Mooney went off the field in the first over, Gujarat Giants vs Mumbai Indians, Women's Premier League 2023, Mumbai, March 4, 2023
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed