फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   International Cricket Council ICC released test rankings Ravindra Jadeja becomes top ranked all rounder

ICC Ranking: आईसीसी ने जारी की टेस्ट रैंकिंग, जडेजा बने सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर

Wed, 23 Jun 2021 04:24 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: ओम. प्रकाश Updated Wed, 23 Jun 2021 04:24 PM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने आज टेस्ट की ताजा रैंकिंग जारी की। टीम इंडिया के रवींद्र जडेजा अब दनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर बन गए हैं। उन्होंने ये उपलब्धि वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर को पछाड़ कर हासिल की। 

विज्ञापन
International Cricket Council ICC released test rankings Ravindra Jadeja becomes top ranked all rounder
रवींद्र जडेजा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने आज टेस्ट की ताजा रैंकिंग जारी की। आईसीसी द्वारा जारी की गई टेस्ट रैंकिंग में भारत के रवींद्र जडेजा ने बाजी मारी। जडेजा अब दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर बन गए हैं और उनके 386 अंक हैं। वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान जेसन होल्डर 384 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर खिसक गए। इंग्लैंड के धुआंधार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के 377 अंक हैं और वह तीसरे स्थान पर बरकार हैं। वहीं 353 अंक के साथ रविचंद्रन अश्विन चौथे नंबर पर काबिज हैं। 

विज्ञापन


जडेजा के अलावा एक अन्य भारतीय रविचंद्रन अश्विन 353 अंक के साथ चौथे स्थान पर हैं। इनके बाद बांग्लादेश के शाकिब अल हसन (338) का नंबर आता है। अश्विन गेंदबाजों की रैंकिंग में 850 अंक लेकर दूसरे स्थान पर बरकरार हैं, वह ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस (908) से पीछे हैं। न्यूजीलैंड के टिम साउथी (830) तीसरे स्थान पर हैं। 
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन




बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पांच स्थानों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। भारतीय कप्तान विराट कोहली 814 अंक से चौथे स्थान पर कायम हैं। आस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ 891 अंक से शीर्ष पर बने हुए हैं जबकि न्यूजीलैंड के केन विलियमसन (886) और ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन (878) उनके बाद क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट (797) पांचवें नंबर पर हैं जिसके बाद ऋषभ पंत और रोहित शर्मा की भारतीय जोड़ी 747 अंक लेकर संयुक्त छठे स्थान पर हैं।

बीसीसीआई ने दी जडेजा को बधाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed