{"_id":"615476cf8ebc3e09024bfc3f","slug":"injured-arjun-tendulkar-ruled-out-of-ipl-2021-simarjeet-singh-replaces-him","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2021: चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर हुए अर्जुन तेंदुलकर, दिल्ली के सिमरजीत सिंह मुंबई की टीम में शामिल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2021: चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर हुए अर्जुन तेंदुलकर, दिल्ली के सिमरजीत सिंह मुंबई की टीम में शामिल
Wed, 29 Sep 2021 08:09 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Wed, 29 Sep 2021 08:09 PM IST
सार
मुंबई इंडियंस ने चोटिल ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर की जगह दिल्ली के तेज गेंदबाद सिमरजीत सिंह को टीम में शामिल किया है। हालांकि मुंबई के मैनेजमेंट ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि अर्जुन कब चोटिल हुए थे और उन्हें कहां चोट लगी है।
विज्ञापन
चोटिल अर्जुन तेंदुलकर की जगह सिमरजीत सिंह मुंबई की टीम के साथ जुड़े हैं
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर चोट के चलते आईपीएल 2021 से बाहर हो चुके हैं। उनकी जगह दिल्ली के तेज गेंदबाज सिमरजीत सिंह को मुंबई की टीम में शामिल किया गया है। बुधवार को मुंबई इंडियंस ने बताया कि आईपीएल 2021 के बचे हुए मैचों के लिए सिमरजीत सिंह मुंबई का हिस्सा बने हैं। हालांकि मुंबई के मैनेजमेंट ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि अर्जुन को कब और कहां चोट लगी थी। साथ ही यह चोट कितनी गंभीर है, जिसकी वजह से उन्हें पूरे टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा है।
मुंबई की तरफ से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया कि दाएं हाथ के तेज गेंदबाज सिमरजीत सिंह ने गाइडलाइंस के अनुसार क्वारंटीन का समय पूरा कर लिया है और टीम के साथ ट्रेनिंग शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मुंबई की तरफ से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया कि दाएं हाथ के तेज गेंदबाज सिमरजीत सिंह ने गाइडलाइंस के अनुसार क्वारंटीन का समय पूरा कर लिया है और टीम के साथ ट्रेनिंग शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अभी तक नहीं हुआ है अर्जुन का आईपीएल डेब्यू
मुंबई की टीम ने इसी साल अर्जुन तेंदुलकर को 20 लाख के बेस प्राइज पर अपनी टीम में शामिल किया था। हालांकि, उन्हें किसी भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला। इस बीच कई बार नेट गेंदबाज के तौर पर उन्हें भारतीय टीम में शामिल किया गया। वहीं इसी साल जनवरी के महीने में अर्जुन ने मुंबई की सीनियर टी-20 टीम के लिए डेब्यू किया था। सैयद मुश्ताक अली ट्राफी में अर्जुन को मुंबई के लिए खेलने का मौका मिला था।
श्रीलंका दौरे में भारतीय टीम के साथ थे सिमरजीत
अर्जुन की जगह पर मुंबई टीम में शामिल किए गए सिमरजीत सिंह श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम का हिस्सा थे। हालांकि उन्हें कोई मैच खेलने का मौका नहीं मिला था, पर उन्होंने नेट्स में भुवनेश्वर कुमार और दीपक चाहर जैसे गेंदबाजों के साथ ट्रेनिंग की थी। ये दोनों ही गेंदबाज काफी लंबे समय से भारत की वनडे और टी-20 का हिस्सा रहे हैं। इनके साथ गेंदबाजी करके सिमरजीत ने कई नई चीजें सीखी होंगी।
प्लेऑफ के फेर में फंसी है मुंबई
पांच बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम करने वाली मुंबई की टीम के लिए 2021 का साल अच्छा नहीं रहा है। इस सीजन में मुंबई ने 11 मैच खेले हैं, इनमें से पांच में उसे जीत मिली है, जबकि छह में हार का सामना करना पड़ा है। फिलहाल मुंबई प्वाइंट टेबल में पांचवें पायदान पर काबिज है और प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए जूझ रही है। चेन्नई और दिल्ली की टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने के बहुत करीब हैं और बैंगलोर तीसरे स्थान के लिए दावेदारी पेश कर रही है। वहीं चौथे स्थान के लिए कोलकाता, मुंबई और राजस्थान के बीच कड़ा मुकाबला चल रहा है। हैदराबाद की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है और पंजाब के लिए भी प्लेऑफ की राह काफी मुश्किल है।