फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   INDWvsSAW: Team India for winning T20I series by 3-1 but loss sixth match by 105 runs

भारतीय महिला टीम ने 3-1 से जीती टी-20 सीरीज, आखिरी मैच में मिली करारी हार

Sat, 05 Oct 2019 08:05 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 05 Oct 2019 08:05 AM IST
विज्ञापन
INDWvsSAW: Team India for winning T20I series by 3-1 but loss sixth match by 105 runs
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला टीम - फोटो : social media

लीजेल ली (84) और सुने लुस (62) की शानदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत दक्षिण अफ्रीकी टीम ने शुक्रवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम को 105 से करारी शिकस्त दी। मगर छह मैचों की टी-20 सीरीज भारतीय टीम ने 3-1 से अपने नाम की।

विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करते हुए प्रोटियाज टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 70 रन पर ही सिमट गई और मैच हार गई। भारत की तरफ से वेदा कृष्णमूर्ति (26) और अरुंधति रेड्डी ने 22 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन


इस मैच में भारती महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रती कौर ने अपने नाम खास उपलब्धि हासिल की। वह 100 टी-20 मैच खेलने वाली पहली भारतीय क्रिकेटर बनी। हरमनप्रीत महिला और पुरुष दोनों वर्गों में यह मुकाम हासिल करने वाली पहली भारतीय हैं। हरमनप्रीत के बाद एमएस धोनी और रोहित शर्मा का नंबर आता है, जिन्होंने  समान 98-98 मैच खेले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed