{"_id":"620b40608c223a11411463ab","slug":"indw-vs-nzw-new-zealand-womens-team-beats-india-by-3-wickets-in-second-odi-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"INDW vs NZW: दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड ने भारत को तीन विकेट से हराया, सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाई","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDW vs NZW: दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड ने भारत को तीन विकेट से हराया, सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाई
Tue, 15 Feb 2022 11:25 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्वींसटाउन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्वींसटाउन
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Tue, 15 Feb 2022 11:25 AM IST
सार
दूसरा वनडे मैच हारने के साथ ही भारतीय टीम पांच मैचों की सीरीज में 0-2 से पीछे हो गई है। अगर भारत की सीरीज में बने रहना है तो अगला मैच हर हाल में जीतना होगा। वर्ल्डकप की तैयारियों के लिहाज से भारत के लिए यह सीरीज बेहद अहम है।
विज्ञापन
भारत के खिलाफ शतकीय पारी के दौरान शॉट लगाती अमेलिया केर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मैच में भारतीय महिला टीम को तीन विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के साथ ही टीम इंडिया सीरीज में 0-2 से पीछे हो गई है। न्यूजीलैंड के मौजूदा दौरे में यह भारत की लगातार तीसरी हार है। इससे पहले टी-20 मैच और वनडे सीरीज के पहले मैच में भी भारत को हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में न्यूजीलैंड के लिए अमेलिया केर ने नाबाद शतक लगाया और 119 रनों की शानदार पारी खेली। इस पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।
भारत ने न्यूजीलैंड के सामने 271 रनों का लक्ष्य रखा था और कीवी टीम ने सात विकेट खोकर लक्ष्य का पीछा कर लिया। भारत के लिए 49वां ओवर करने वाली हरमनप्रीत ने 16 रन लुटाए और भारत यह मैच हार गया।
भारतीय बल्लेबाजों का शानदार प्रदर्शन
इस मैच में टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था और सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत की। टीम इंडिया का पहला विकेट 61 रन के स्कोर पर गिरा, जब शेफाली वर्मा 24 रन बनाकर रोसमेरी का शिकार बनीं। इसके बाद याशिका भाटिया (31) और सब्बीनेनी मेघना (49) ने पारी को आगे बढ़ाया। 111 रन पर भारत का तीसरा विकेट गिरने के बाद कप्तानी मिताली राज (66*) ने रिचा घोष (65) के साथ मिलकर भारत का स्कोर 250 के पार पहुंचाया। अंत में पुछल्ले बल्लेबाजों के योगदान की बदौलत टीम इंडिया ने छह विकेट के नुकसान पर 270 रन बनाए।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड के लिए सोफी डिवाइन ने दो विकेट लिए। वहीं जेन्सन को कोई सफलता नहीं मिली। बाकी सभी गेंदबाजों ने एक-एक विकेट लिया।
अमेलिया केर के शतक से जीता न्यूजीलैंड
271 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की शुरुआत कुछ खास नहीं थी और ओपनर सूजी बेट्स 16 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। इस समय टीम का स्कोर 35 रन था। इसके बाद अमेलिया केर ने एक छोर पकड़कर शानदार बल्लेबाजी की और 135 गेंदों में नाबाद 119 रन बनाए। मेडी ग्रीन (52) ने उनका साथ दिया। बाद में कीवी टीम मुश्किल में फंसी थी, लेकिन कैटी मार्टिन (20) ने अपनी टीम को जीत के करीब पहुंचाया। जेस केर ने चौका लगाकर न्यूजीलैंड को एक ओवर पहले मैच जिता दिया।
भारत के लिए दीप्ती शर्मा ने चार विकेट लिए, जबकि पूजा वस्त्राकर और सिमरन बहादुर को कोई विकेट नहीं मिला। बाकी सभी गेंदबाजों ने एक-एक विकेट लिया।
खराब फील्डिंग की वजह से हारा भारत
इस मैच में भारतीय टीम की खराब फील्डिंग हार की वजह बनी। मैच में भारतीय फील्डरों ने कुल तीन कैच छोड़े, जिसका फायदा कीवी बल्लेबाजों ने बखूबी उठाया। इसके अलावा भारत ने रन आउट के तीन आसान मौके भी गंवाए। टीम इंडिया ने अमीलिया केर को तीन जीवनदान दिए, जिसका फायदा उठाते हुए उन्होंने बेहतरीन शतकीय पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिलाई।