{"_id":"5bd18100bdec22695b779e22","slug":"indvwi-team-india-announced-for-last-threes-odi-against-west-indies","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"INDvWI: आखिरी तीन वनडे के लिए टीम इंडिया का एलान, दो स्टार खिलाड़ियों की वापसी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvWI: आखिरी तीन वनडे के लिए टीम इंडिया का एलान, दो स्टार खिलाड़ियों की वापसी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 25 Oct 2018 03:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने शुक्रवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम तीन वन-डे के लिए टीम इंडिया का एलान कर दिया है। 'ब्लू ब्रिगेड' के दो स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार की वापसी हुई है।
विज्ञापन
तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और शार्दुल ठाकुर को बाहर किया गया है। एमएसके प्रसाद की अगुवाई वाली भारतीय सीनियर चयन समिति ने गुरुवार को 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की।
विज्ञापन
भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी वनडे सीरीज का पहला मैच मेजबान टीम ने 8 विकेट से अपने नाम किया था जबकि सांस थाम देने वाला दूसरा मुकाबला टाई रहा था।
अब सीरीज का तीसरा मैच पुणे में 27 अक्टूबर (शनिवार) को खेला जाएगा। चौथा और पांचवां वन-डे क्रमश: मुंबई व तिरूवनंतपुरम में होगा।
टीम इस प्रकार है
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, अंबाती रायुडू, मनीष पांडे, महेंद्र सिंह धोनी, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, उमेश यादव, खलील अहमद, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह।
Announcement: #TeamIndia for last three ODIs against Windies announced. Jasprit Bumrah & Bhuvneshwar Kumar are back in the side #INDvWI pic.twitter.com/jzuJw4Sana
— BCCI (@BCCI) October 25, 2018