फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IndVsWI: Virat Kohli says poor shot selection to blame for India’s defeat

हार के बाद बोले विराट- इस वजह से मिली टीम इंडिया को मात

Mon, 03 Jul 2017 11:45 AM IST
Amarujala.com- Presented By: नवीन चौहान
Amarujala.com- Presented By: नवीन चौहान Updated Mon, 03 Jul 2017 11:45 AM IST
विज्ञापन
IndVsWI: Virat Kohli says poor shot selection to blame for India’s defeat
विराट कोहली - फोटो : espn

वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के चौथे वनडे में टीम इंडिया को खराब बल्लेबाजी के कारण 11 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के साथ कैरेबियाई टीम ने एक बार फिर सीरीज में वापसी कर ली है। सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था लेकिन दूसरे और तीसरे वनडे में जीत हासिल कर भारत ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली थी। इसके बाद ऐसा लग रहा था कि चौथे वनडे में जीत हासिल कर टीम इंडिया आसानी से जीत हासिल कर लेगी। लेकिन भारतीय टीम जीत के लिए 190 रन का लक्ष्य भी हासिल नहीं कर पाई।

विज्ञापन


हार के बाद कप्तान विराट कोहली ने खराब बल्लेबाजी को हार की वजह बताया। विराट ने कहा- हमारा शॉट सेलेक्शन ठीक नहीं था। हमने मुश्किल स्थितियों में विकेट गंवाए इसका खामियाजा हमें भुगतना पड़ा। हमें मैच में अपनी लय बनाए रखने में असफल रहे। पिच के बारे में विराट ने कहा, पिच में दोहरा पेस था। गेंद आसानी से बैट पर नहीं आ रही थी। इस वजह से बल्लेबाजी करना मुश्किल था।
विज्ञापन


वेस्टइंडीज अब तक सीरीज में दो सौ रन के आंकड़े को पार नहीं कर सकी है। खराब बल्लेबाजी ही भारत की हार का कारण है। इस मैच में भी भारतीय गेंदबाजों ने वेस्टइंडीज को 189 रन पर रोक दिया। लेकिन टीम इंडिया के बल्लेबाजों के सामने वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर. अलजारी जोसेफ, केसरिक विलियम्स, देवेन्द्र बिशू और एश्ले नरसी ने भी पेश की और अपनी टीम को जीत दिलाने में सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विराट ने कहा हमारे गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए कैरेबियाई टीम को 189 रन पर रोक दिया। लेकिन जीत का श्रेय वेस्टइंडीज के गेंदबाजों को जाता है

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed