फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   INDvsSL LIVE: Champions Trophy 2017 match no 8 India vs Sri Lanka live from oval

#INDvSL: श्रीलंका की धमाकेदार जीत, भारत को 7 विकेट से हराया

Fri, 09 Jun 2017 03:47 PM IST
एजेंसी/ लंदन
एजेंसी/ लंदन Updated Fri, 09 Jun 2017 03:47 PM IST
विज्ञापन
 INDvsSL LIVE: Champions Trophy 2017 match no 8 India vs Sri Lanka live  from oval
धनुष्का गुनाथिलका - फोटो : ESPN

दानुष्का गुणाथिलक(76), मेंडिस (89) और कप्तान एंजेलो मैथ्यूज (52*) की तूफानी पारी की बदौलत  श्रीलंका ने चैंपियंस ट्रॉफी में बृहस्पतिवार को टीम इंडिया को आठ गेंद शेष रहते ही सात विकेट से शिकस्त दे दी।

विज्ञापन


टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने शिखर धवन (125) के शतक की बदौलत निर्धारित 50 ओवर में छह विकेट पर 321 रन बनाए थे। जवाब में श्रीलंकाई टीम ने आठ गेंद शेष रहते ही तीन विकेट पर 322 रन बना लिया। इस हार के साथ जहां टीम इंडिया के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को जहां तगड़ा झटका लगा है वहीं श्रीलंका ने खिताबी दौड़ में बने रहने की अपनी उम्मीदों को कायम रखा है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इसके पहले दक्षिण अफ्रीका से श्रीलंका का हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन इस जीत के बाद दो अंक हासिल करके श्रीलंका ग्रुप बी की अन्य तीन टीमों दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान और टीम इंडिया की बराबरी कर ली है। अब सेमीफाइनल की जंग बहुत रोचक हो गई है। अब टीम इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए 11 जून को हर हाल में द. अफ्रीका को हराना होगा। हालांकि लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत अच्छी नहीं थी और 11 के टीम स्कोर पर उसे पहला झटका भुवनेश्वर कुमार ने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


LIVE SCORECARD 

भुवनेश्वर ने निरोशन डिकवेला (7) को रवींद्र जडेजा के हाथों कैच करा दिया। श्रीलंका को दूसरा झटका काफी देर बाद 27.5 ओवर में लगा जब दानुष्का गुणाथिलक (76) रन आउट हो गए। 32.4 ओवर में कुसल मेंडिस (89) के रूप में श्रीलंका का तीसरा विकेट भी गिर गया। मेंडिस भुवनेश्वर के डायरेक्ट थ्रो पर रन आउट हो गए। इसके बाद कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने विकेट पर खूंटा गाड़ दिया और नाबाद 52 रन बना।

गुणरत्ने भी 27 गेंद पर 34 रन बनाकर नाबाद रहे।  इसके पहले पिछली बार की तरह अबकी भी कहर बरपा रहे शिखर धवन (125) ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे करिअर का दसवां शतक ठोक दिया।  धवन ने रोहित शर्मा (78) के साथ पहले विकेट के लिए 138 रन की साझेदारी कर टीम को शुरुआत में ही मजबूती दे दी।  इसके बाद पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने ताबड़तोड़ (63) रन बनाए।  


 

धोनी ने अपनी पारी में सात चौके और दो छक्के लगाए

 INDvsSL LIVE: Champions Trophy 2017 match no 8 India vs Sri Lanka live  from oval

ओवल मैदान में रोहित का विकेट 25वें ओवर में गिरा। हालांकि विराट कोहली ने निराश किया और बिना खाता खोले ही प्रदीप की गेंद पर डिकवेला के हाथों स्टंपआउट हो गए। युवराज (07) भी कुछ खास नहीं कर सके। ऐसे में धवन और धोनी ने चौथे विकेट पर 10.4 ओवरों में 82 रन जोड़कर स्कोर को गति प्रदान की।

धवन ने 39वें ओवर में नुवान प्रदीप पर चौका जड़करवनडे कैरियर का अपना दसवां शतक पूरा किया। अपनी पारी के दौरान धवन ने 15 चौके और एक छक्का लगाया। शिखर धवन की पारी का अंत 44.1 ओवर में मलिंगा ने मेंडिस के हाथों कैच कराकर किया।  

धोनी ने अपनी पारी में सात चौके और दो छक्के लगाए। यह वनडे में उनकी 62वीं अर्द्धशतकीय पारी रही। धोनी परेरा की गेंद पर चांदीमल के हाथों लपके गए। केदार जाधव ने 13 गेंदों पर 25 रन बनाए।

पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में भी रोहित-शिखर की जोड़ी ने शतकीय साझेदारी (136 रन) की थी। इस बार भी दोनों के बीच अच्छा तालमेल दिखाई दिया। जब रोहित धीमे खेल रहे थे तो शिखर ने आक्रामक तेवर दिखाए जब रोहित ने तेजी दिखानी शुरू की तो शिखर अपना छोर संभालकर खेले। श्रीलंका की गेंदबाजी में पैनापन नहीं दिखाई दिया।

लसिथ मलिंगा (2/70), नुवान प्रदीप (1/73), सुरंगा लकमल (1/72) ने ज्यादातर शॉर्ट पिच गेंदें फेंकी जिस पर भारतीय सलामी बल्लेबाजों ने जमकर शॉट लगाए। खासतौर पर धवन के पुल शॉट दर्शनीय थे। श्रीलंका के गेंदबाजों पर स्लोओवर रेट का दबाव भी था।

कुसल मेंडिस 
रन 89
गेंद 93
चौका 11
छक्का 01

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed