फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   INDvsNZ: captain williamson said, team india is toughest team to beat on their own country

कीवी टीम के कप्तान बोले- भारतीय सरजमीं पर टीम इंडिया को हराना काफी मुश्किल

Sat, 21 Oct 2017 06:42 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा Updated Sat, 21 Oct 2017 06:42 PM IST
विज्ञापन
INDvsNZ: captain williamson said, team india is toughest team to beat on their own country
Kane Williamson

कीवी टीम के कप्तान केन विलियमसन का मानना है कि है टीम इंडिया को उसकी ही सरजमीं पर हराना काफी मुश्किल भरा होगा। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रविवार से शुरू होने वाली वन-डे सीरीज से पहले विलियमसन ने कहा, 'अपनी सरजमीं पर भारत का रिकॉर्ड काफी अच्छा है। हम जानते हैं कि उनकी टीम को उनके ही देश में हराना काफी मुश्किल भरा हो सकता है। टीम इंडिया अपनी सरजमीं पर दुनिया की सबसे मजबूत टीम है। हमें और हमारी टीम को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की जरूरत है, इसमें कोई संदेह नहीं है।

विज्ञापन


पढ़ेंः- टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच वन-डे इतिहास के 5 सबसे रोमांचक मैच
विज्ञापन


विलियमसन ने कहा, 'हमने यहां पिछली सीरीज में देखा कि अंतिम मैच से पहले हम 2-2 से बराबर थे, जो अच्छा प्रयास थ्‍ाा। हालांकि हमें पता है कि शायद हमने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं किया और विशाखापत्तनम में कुछ खासा प्रदर्शन नहीं रहा, जिसके कारण हमने सीरीज 2-3 से गंवा दी थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'पिछले कुछ समय में हमने अच्छा प्रदर्शन किया है और हमें पता है कि यहां काफी कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है।' अपनी धरती पर में वन-डे सीरीज में टीम इंडिया का रिकॉर्ड शानदार रहा है। आगे उन्होंने कहा कि साल 2009-2010 में ऑस्ट्रेलियाई टीम से मिली हार के बाद टीम इंडिया ने भारतीय सरजमीं पर खेली 16 सीरीज में से सिर्फ दो गंवाई हैं।
 

इस स्टेडियम में सीरीज की शुरुआत होना अच्छा- विलियमसन

INDvsNZ: captain williamson said, team india is toughest team to beat on their own country
केन विलियमसन

बता दें कि कीवी टीम वानखेड़े स्टेडियम में पहली बार टीम इंडिया का सामना करेगी। इस संदर्भ में विलियमसन ने कहा, 'हां, हमने वर्ल्‍ड कप के दौरान अन्य प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ कुछ मैच यहां खेले थे। मगर और खिलाड़ियों ने यहां आईपीएल मैच खेले हैं। यह अच्छा स्टेडियम है और इस स्टेडियम में सीरीज की शुरुआत होना अच्छा है।' 

कप्तान विलियमसन ने कहा कि मार्टिन गुप्टिल और कोलिन मुनरो उनकी टीम के सलामी बल्लेबाज होंगे। उन्होंने कहा कि दोनों अच्छे शॉट खेलने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने कहा, 'टॉम लाथम मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करेंगे। पिछले कुछ अभ्यास मैचों में उन्होंने क्रीज पर अच्छा समय बिताया और बेशक वह विकेटकीपिंग करेंगे'। 

इससे पहले न्यूजीलैंड की टीम ने ब्रेबोर्न स्टेडियम में दो अभ्यास मैच खेले थे और विलियमसन का मानना है कि इससे हालात से सामंजस्य बिठाने में मदद मिलेगी। बता दें कि 22 अक्टूबर से शुरू हो रही इस सीरीज में टीम इंडिया के खिलाफ कीवी टीम 3 वन-डे खेलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed