फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   INDvSA: Spinner Shahbaz Nadeem added to Indian squad for third Test after Kuldeep Yadav got injured

INDvSA: चोटिल होकर कुलदीप यादव रांची टेस्ट से बाहर, टीम इंडिया में शामिल हुआ यह स्पिनर

Fri, 18 Oct 2019 07:55 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 18 Oct 2019 07:55 PM IST
विज्ञापन
INDvSA: Spinner Shahbaz Nadeem added to Indian squad for third Test after Kuldeep Yadav got injured
कुलदीप यादव

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच शनिवार से शुरू होने वाले तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर आ रही है। युवा कलाई स्पिनर कुलदीप यादव चोटिल होकर बाहर हो गए हैं, उनके स्थान पर शाहबाज नदीम को टीम में शामिल किया गया है। कुलदीप को बाएं कंधे में दर्द की शिकायत थी। इसके पहले विशाखापट्टनम और पुणे टेस्ट में भी कुलदीप को अंतिम ग्यारह में जगह नहीं मिल पाई थी।

विज्ञापन


शाहबाज के स्क्वॉड में शामिल होते ही टीम इंडिया प्रोटियाज के खिलाफ तीसरे टेस्ट में तीन स्पिनर के साथ उतर सकती है। अगर शाहबाज को रांची टेस्ट में खेलने का मौका मिलता है तो वह भारत की ओर से टेस्ट डेब्यू करने वाले 296वें खिलाड़ी होंगे।
विज्ञापन


झारखंड के रहने वाले शाहबाज ने 110 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं। वह लगातार इंडिया 'ए' टीम के साथ बने हुए हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 'ए' सीरीज में आठ विकेट चटकाए थे। इसके पहले पिछले साल उन्हें अचानक वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू टी-20 सीरीज के लिए टीम में बुलाया गया था, लेकिन डेब्यू करने का मौका नहीं मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया की 15 सदस्यीय टीम:

विराट कोहली (कप्तान), मयंक अग्रवाल, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), हनुमा विहारी, ऋद्धिमान साहा, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, इशांत शर्मा, ऋषभ पंत, शुभमन गिल और शाहबाज नदीम।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed