INDvSA: शिखर धवन ने अपना 100वां वन-डे बनाया स्पेशल, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय बल्लेबाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शनिवार को जोहानसबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में खेले जा रहे चौथे वन-डे में टीम इंडिया के 'गब्बर' शिखर धवन ने शानदार शतक लगाया। उन्होंने अपने 100वें वन-डे में 105 गेंदों में 10 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 109 रन की शानदार पारी खेली। इसी के साथ ही वह 100वें वन-डे में शतक जड़ने वाले वर्ल्ड के 9वें और टीम इंडिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इसके साथ ही वन-डे इंटरनेशनल में उनके नाम 13 शतक हो गए हैं।
गौरतलब है कि शनिवार को चौथे वन-डे में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम इंडिया को रोहित शर्मा के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद यहां से विराट और धवन की शानदार शुरुआत की। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच 158 रन की शानदार साझेदारी हुई।
धवन मौजूदा सीरीज वह जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने पिछले 3 मैचों में 81 की औसत से अब तक 162 रन बनाए हैं। उन्होंने तीसरे वन-डे में 76 रन की शानदार पारी खेली थी। पहले वन-डे मैच में वह 35 रन पर आउट हो गए थे। सेंचुरियन में खेले गए दूसरे वन-डे में वह 51 रन बनाकर नाबाद रहे।
बता दें कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने शनिवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चौथे वन-डे में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। जोहानसबर्ग वन-डे के लिए टीम इंडिया ने अपनी टीम में एक बदलाव करते हुए केदार जाधव की जगह श्रेयस अय्यर को शामिल किया।
दक्षिण अफ्रीका ने भी अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं। टीम में एबी डीविलियर्स की वापसी हुई है जबकि इमरान ताहिर की जगह मोर्ने मोर्केल को शामिल किया गया। टीम इंडिया छह मैचों की सीरीज में 3-0 की बढ़त पर है। 'विराट ब्रिगेड' ने डरबन में दक्षिण अफ्रीका को 6 विकेट, फिर सेंचुरियन में 9 विकेट और केपटाउन में 124 रन से हराया था।