फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   INDvSA: Indian cricket team registered historic test series win against South Africa in Ranchi test

भारत की पारी और 202 रन से ऐतिहासिक जीत, पहली बार दक्षिण अफ्रीका का किया सूपड़ा साफ

Tue, 22 Oct 2019 10:36 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 22 Oct 2019 10:36 AM IST
विज्ञापन
INDvSA: Indian cricket team registered historic test series win against South Africa in Ranchi test
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : Amar Ujala

रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन मेजबान भारत ने सिर्फ 9 मिनट और दो ओवरों में मैच अपने नाम करते हुए दक्षिण अफ्रीका का सूपड़ा साफ कर दिया। एक पारी और 202 रन से रांची टेस्ट अपने नाम करते हुए टीम इंडिया ने 3-0 से यह टेस्ट सीरीज अपने नाम की। इसी के साथ भारत ने लगातार 11 घरेलू टेस्ट सीरीज जीतने का भी रिकॉर्ड अपने नाम किया। यह पहला मौका है जब भारतीय योद्धाओं ने प्रोटियाज टीम को टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप किया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


यह भारत की दक्षिण अफ्रीका पर सबसे बड़ी जीत भी है। उसने पिछले ही मैच में पारी और 137 रन से फतह हासिल की थी। भारत ने विशाखापट्टनम में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 203 रन तो पुणे में हुए दूसरे टेस्ट में एक पारी और 137 रन से जीत हासिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैच के चौथे दिन सिर्फ 12 गेंदों का खेल हुआ। चौथे दिन के दूसरे ही ओवर में अपना डेब्यू टेस्ट खेल रहे स्पिनर शहबाज नदीम ने लगातार दो गेंदों पर दो विकेट झटकते हुए दक्षिण अफ्रीकी पारी का अंत किया। साउथ अफ्रीका को 9वां झटका थ्यूनस डिब्रायन के रूप में लगा जो 30 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, आखिरी विकेट लुंगी एनगिडी के रूप में लगा जो बिना खाता खोले गोल्डन डक का शिकार हुए।

भारत के गेंदबाजों के सामने दक्षिण अफ्रीकी टीम महज 133 रन पर ही सिमट गई। इस मैच में भारत की ओर से रोहित शर्मा ने ऐतिहासिक दोहरा शतक जड़ा तो बतौर कप्तान आठवीं बार फॉलॉओन देते हुए कोहली के गेंदबाजों ने भी दक्षिण अफ्रीका को दो बार ऑलआउट कर अपने दम-खम को साबित किया।

कैसे जीती टीम इंडिया?

INDvSA: Indian cricket team registered historic test series win against South Africa in Ranchi test
मोहम्मद शमी - फोटो : ट्वि्टर

भारत ने तीसरे दिन सोमवार का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी में आठ विकेट 132 रनों पर ही चटका दिए थे। भारत ने अपनी पहली पारी नौ विकेट के नुकसान पर 497 रन पर घोषित की थी। इसके बाद तीसरे ही दिन साउथ अफ्रीका को पहली पारी में 162 रनों पर ढेर कर उसे फॉलोऑन दिया। दूसरी पारी में भी दक्षिण अफ्रीका की स्थिति बदल नहीं सकी और टीम लगातार विकेट खोती रही।

रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट में पहले दोहरे शतक और अजिंक्य रहाणे की शतकीय पारी के बूते टीम इंडिया ने पहली पारी में 9 विकेट पर 497 रन बनाए थे। फिर भारतीय गेंदबाजों ने भी अपना जादू चलाते हुए दक्षिण अफ्रीका को 162 रन पर समेट दिया। 2001-02 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फॉलोऑन खेलने के बाद ऐसा दूसरी बार था, जब दक्षिण अफ्रीकी टीम लगातार दूसरी बार एक ही सीरीज में फॉलोऑन खेली।

दूसरी पारी में भी भारतीय गेंदबाज पूरी तरह छाए रहे। घातक गेंदबाजी के सहारे भारतीय टीम ने तीसरे दिन तक दक्षिण अफ्रीका को घुटने पर ला दिया। उमेश यादव ने फॉलोऑन खेलने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम को पहला झटका दिया और क्विंटन डिकॉक को क्लीन बोल्ड कर दिया।

डिकॉक पांच रन बनाकर आउट हुए। उमेश के बाद तुरंत ही शमी की शानदार गेंद ने हमजा की गिल्लियां उड़ा दी और मेहमान टीम को दूसरा झटका दे दिया। इसके बाद दक्षिण अफ्रीकी के विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा और शमी की धारधार गेंदबाजी के आगे उनका कोई भी टॉप बल्लेबाज टिक नहीं पाया। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। शहबाज नदीम और उमेश यादव को 2-2 विकेट मिले। जडेजा और अश्विन के खाते में 1-1 विकेट आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed