{"_id":"5d95f3a58ebc3e93af0f5744","slug":"indvsa-1st-test-day-fielder-lost-the-ball-cameraman-and-giant-screen-helps","type":"story","status":"publish","title_hn":"VIDEO: INDvSA मैच के दौरान घटी मजेदार घटना, बाउंड्री पर खो गई गेंद, कैमरे की मदद से मिली वापस","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
VIDEO: INDvSA मैच के दौरान घटी मजेदार घटना, बाउंड्री पर खो गई गेंद, कैमरे की मदद से मिली वापस
Fri, 04 Oct 2019 08:05 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 04 Oct 2019 08:05 AM IST
विज्ञापन
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विशाखापट्नम में चल रहे पहले टेस्ट मैच में भारत की तरफ से रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल दूसरे दिन भी छाए रहे। दोनों ने अपनी बल्लेबाजी से दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों को पस्त कर दिया। रोहित जहां 176 रन पर आउट हुए वहीं मयंक अग्रवाल ने दोहरा शतक जड़ा।
विज्ञापन
इन सबके बीच गुरुवार को मैच में एक मजेदार घटना घटी जिसे देखकर हर कोई ठहाके लगाने लगा और इस वजह से मैच थोड़ी देर के लिए रुका रहा।
दरअसल मैच के 129वें ओवर में भारतीय पारी के दौरान गेंद रविन्द्र जडेजा ने शॉट खेला जो बाउंड्री के बाहर चली गई। इसके बाद गेंद के पीछे गए वर्नोन फिलैंडर ने गेंद ढूंढनी शुरू कर दी। थोड़ी देर बाद पवेलियन से अफरीकी टीम के अतिरिक्त खिलाड़ी भी गेंद ढूंढने में जूट गए।
विज्ञापन
इसके बावजूद गेंद नहीं मिली, फिर कैमरामैन ने बड़ी स्क्रीन पर दिखाया कि गेंद बाउंड्री की रस्सी में फंसी हुई है। आखिरकार मार्करम ने गेंद निकाली और मैच फिर से शुरू हुआ। इस पूरे मामले को देखकर कमेंटरी कर रहे मुरली कार्तिक ने कहा कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कभी ऐसा नहीं देखा था।Hahaha hilarious #INDvSA pic.twitter.com/AtjSYilMk5
विज्ञापन विज्ञापन— Cricket Fanatics Magazine (@cricfanaticsmag) October 3, 2019