फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   INDvPAK: Indian women eyes on consecutive win in World T20

भारत-पाक के बीच जोरदार भिड़ंत की उम्मीद, आज टी-20 विश्व कप में टकराएंगे दोनों देश

Sun, 11 Nov 2018 03:52 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 11 Nov 2018 03:52 AM IST
विज्ञापन
INDvPAK: Indian women eyes on consecutive win in World T20

पहले मैच में जीत के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम रविवार को यहां चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी विश्व टी-20 के अपने दूसरे ग्रुप लीग मैच में प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगी।

विज्ञापन


भारतीय टीम को दुनिया की शीर्ष टी-20 टीम में जगह नहीं दी जाती लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच में टीम ने कप्तान हरमनप्रीत कौर की 51 गेंद में 103 रन की पारी की बदौलत 34 रन से जीत दर्ज की।
विज्ञापन


भारतीय टीम इसी लय का फायदा उठाकर पाकिस्तान को हराना चाहेगी जिसके खिलाफ 2016 में अपनी सरजमीं पर विश्व टी-20 मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा था।

दिल्ली में मिली इस हार के बाद से भारत एशिया कप के दो टूर्नामेंट में पाकिस्तान से तीन बार भिड़ा और हर बार उसने जीत दर्ज की।

भारत का पाला मजबूत

पाकिस्तान को अपने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 52 रन की बड़ी हार का सामना करना पड़ा।

भारत के लिए युवा जेमिमा रोड्रिगेज ने भी प्रभावी प्रदर्शन किया। कप्तान हरमनप्रीत जब लय में थी तो जेमिमा ने इस अनुभवी खिलाड़ी को पूरी स्ट्राइक की और इसके बावजूद सात चौके जड़ने में सफल रही।

प्रोविडेंस स्टेडियम की पिच धीमे गेंदबाजों के अनुकूल रही और पहले मैच में भारत ने ऑफ स्पिनर दीप्ति शर्मा और डायलन हेमलता, लेग स्पिनर पूनम यादव और बाएं हाथ की स्पिनर राधा यादव के रूप में चार धीमे गेंदबाजों को अपनाया।

न्यूजीलैंड के नौ विकेटों में से आठ भारतीय स्पिनरों को खाते में गए जबकि एक विकेट टीम में शामिल एकमात्र तेज गेंदबाज अरुणधति रेड्डी ने हासिल किया।

पाक के खिलाफ भारत की ये होगी रणनीति!

पाकिस्तान के खिलाफ हालांकि भारत मानसी जोशी या पूजा वस्त्रकार के रूप में दूसरी तेज गेंदबाज को भी मौका दे सकता है।

पाकिस्तान के पास कप्तान जावेरिया खान, अनुभवी स्पिनर सना मीर और आलराउंडर बिसमाह मारूफ के रूप में स्तरीय खिलाड़ी हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हालांकि 153 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बल्लेबाजी क्रम नाकाम रहा था।

पाकिस्तान की कोई बल्लेबाज 30 रन के आंकड़े को भी नहीं छू पाई। बिसमाह 26 रन के साथ टीम की शीर्ष स्कोरर रही।

पहले आठ ओवर में पाकिस्तान की गेंदबाजों ने दिशाहीन गेंदबाजी की जिसका फायदा उठाकर बेथ मूनी और एलिसा हिली ने 72 रन जोड़े।

सना ने चार ओर में 32 रन लुटाए और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला लेकिन रविवार को भारत के खिलाफ उनसे काफी उम्मीदें होंगी।

विज्ञापन

दोनों टीम इस प्रकार है: 

भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिगेज, स्मृति मंधाना, तानिया भाटिया, एकता बिष्ट, डायलन हेमलता, मानसी जोशी, वेदा कृष्णमूर्ति, अनुजा पाटिल, पूनम यादव, मिताली राज, अरुणधति रेड्डी, दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्रकार और राधा यादव।

पाकिस्तान: जावेरिया खान (कप्तान), एमान अनवर, आलिया रियाज, अनम अमीन, आयेशा जफर, बिसमाह मारूफ, डायना बेग, मुनीबा अली, नाहिदा खान, नास्रा संधू, नतालिया परवेज, निदा दार, सना मीर, सिद्रा नवाज और उमेमा सोहेल।

समय: मैच भारतीय समयानुसार रात आठ बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed