INGvENG: 2021 तक के लिए टला इंग्लैंड का भारत दौरा, सितंबर में होनी थी वन-डे और T-20 सीरीज
बीसीसीआई ने एक बयान में कहा, ‘बीसीसीआई और ईसीबी मिलकर 2021 का शेड्यूल देखेंगे, जिसमें जनवरी के आखिर से मार्च के आखिर तक इंग्लैंड की टीम भारत का पूर्ण दौरा कर सके। भारतीय टीम को 2021 की गर्मियों में इंग्लैंड का टेस्ट दौरा करना है।’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना वायरस की वजह से रद्द होने या टलने वाली क्रिकेट सीरीज में फिर इजाफा हो गया। पहले टी-20 विश्व कप आगे बढ़ा फिर आईपीएल को यूएई शिफ्ट करना पड़ा और अब भारत में कोविड-19 के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सितंबर-अक्तूबर में होने वाले इंग्लैंड के भारत दौरे को 2021 तक के लिए टाल दिया गया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की। अब यह अगले साल की शुरुआत में दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज के बाद खेली जा सकती है।
NEWS🚨- England white-ball Tour to India postponed until early 2021.
More details here 👉👉 https://t.co/KCjAknAt7E pic.twitter.com/bvTKWshubq— BCCI (@BCCI) August 7, 2020विज्ञापन
BCCI और ECB 2021 में इस दौरे को खिसकाने की बात कर रहे हैं, जिस समय भारत को टेस्ट सीरीज खेलने इंग्लैंड जाना था। सीमित ओवर्स की इस घरेलू श्रृंखला में भारत को इंग्लैंड से सितंबर के अंत में तीन वन-डे और इतने ही टी-20 मुकाबले खेलने थे। फिलहाल BCCI अपना पूरा ध्यान आईपीएल के सफलतापूर्वक आयोजन की तैयारियों में लगाना चाहता है, जिसकी शुरुआथ 19 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात में होनी है। भारतीय क्रिकेट टीम आखिरी बार मार्च में मैदान पर उतरी थी, लेकिन तब भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू श्रृंखला महामारी के कारण बीच में ही रद्द कर दी गई थी।