{"_id":"5fd1dbd98ebc3e41d23b8c8e","slug":"indveng-ahmedabads-motera-stadium-to-host-day-night-test-and-5-t20is-next-year-confirms-jay-shah","type":"story","status":"publish","title_hn":"अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में होगा डे-नाइट टेस्ट मैच, जब अंग्रेजों से लोहा लेगी टीम इंडिया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में होगा डे-नाइट टेस्ट मैच, जब अंग्रेजों से लोहा लेगी टीम इंडिया
Thu, 10 Dec 2020 02:05 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 10 Dec 2020 02:05 PM IST
विज्ञापन
मोटेरा स्टेडियम
- फोटो : ट्विटर
इंग्लैंड को अगले साल जनवरी से मार्च तक पांच टेस्ट और सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिए भारत का दौरा करना है, इस दौरान अहमदाबाद में डे-नाइट टेस्ट मैच भी खेला जाएगा। बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने इसकी जानकारी दी। 24 फरवरी से मोटेरा स्टेडियम इस मैच का साक्षी बनेगा।
विज्ञापन
गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के इनडोर अकादमी का उद्घाटन करने पहुंचे जय शाह ने जानकारी दी, '7 फरवरी को होने वाला पहला टेस्ट और 24 फरवरी से डे-नाइट टेस्ट की मेजबानी मोटेरा स्टेडियम करेगा। भारत-इंग्लैंड के बीच टी-20 सीरीज के पांच मैच इसी स्टेडियम पर ही खेले जाएंगे।'
विज्ञापन
इंग्लैंड के भारत दौरे से ही देश में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी होगी, जो मार्च 2020 में कोरोना काल में दक्षिण अफ्रीका के घरेलू सीरीज रद्द होने से थम गई थी। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई टीम इंडिया 2021 का पहला मैच वहीं खेलेगी, फिर इस घरेलू सीरीज का आगाज होगा।
विज्ञापन
पहले तीन संभावित स्थल अहमदाबाद, धर्मशाला और कोलकाता पर भी विचार हो रहा था। उस दौरान बीसीसआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा था कि उन्होंने अभी अंतिम फैसला नहीं किया है। कुछ अस्थाई योजना बनाई है, लेकिन अभी कोई फैसला नहीं किया गया है। हमारे पास अब भी चार महीने का समय है।'