{"_id":"5deb3d878ebc3e1be15e4d67","slug":"indvban-virat-kohli-vs-kesrick-williams-he-play-hard-but-respect-the-opponent","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"INDvWI: मैच के बाद विराट का खुलासा, बताया जेब से पर्ची निकालकर क्यों किया दस्तखत का इशारा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvWI: मैच के बाद विराट का खुलासा, बताया जेब से पर्ची निकालकर क्यों किया दस्तखत का इशारा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 07 Dec 2019 11:25 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
केसरिक विलियम्स और विराट कोहली
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
किंग कोहली जब अपने रंग में होते हैं तो कितने खतरनाक हो सकते हैं इसका नजारा शुक्रवार रात हैदराबाद में देखने को मिला। 35 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा करने के बाद गेयर बदलते हुए किंग कोहली ने अगले 15 गेदों में 44 रन ठोक दिए। मैच के बाद कोहली ने बताया कि उन्होंने केसरिक से ढाई साल पुराना हिसाब चुकता किया है।
2 of 4
विराट कोहली की प्रेस कॉन्फ्रेंस
- फोटो : ट्विटर
दरअसल, विराट से जब ये पूछा गया कि वो CPL को भी फॉलो करते हैं तो उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है। केसरिक ने मुझे जमैका में (जुलाई 2017) में आउट करने के बाद ये नोटबुक दी थी। मुझे वो बात याद थी इसलिए मैंने ऐसा किया। हालांकि मैच के बाद हमने एक दूसरे से हाथ मिलाया। मेरा यही मानना है कि प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलो और विपक्ष का सम्मान करो।
3 of 4
केसरिक और विराट
- फोटो : ट्विटर
याद हो कि विराट कोहली और केसरिक विलियम्स का सामना मैच के 16वें ओवर में हुआ। केसरिक के ओवर की दूसरी गेंद पर विराट ने पहले लॉन्ग ऑन की दिशा में चौका जड़ दिया। इसके बाद उन्होंने एक बार फिर मिड ऑन की दिशा में कलाई के सहारे शानदार छक्का जड़ दिया। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग करते हुए अपने जेब से एक पर्ची निकाली और उसपर तीन बार दस्तखत करके उसे फाड़ने का इशारा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
केसरिक और विराट
- फोटो : ट्विटर
ऐसे में गेंदबाजी छोर पर खड़े केसरिक मुस्काने लगे। लेकिन विराट के इस एक्ट से पूरा स्टेडियम जोश से भर गया। हालांकि लोगों को ये समझ में नहीं आया कि विराट ने ऐसा क्यों किया। ऐसे में कुछ ने कहा कि सीपीएल में विलियम्ल बल्लेबाजों को आउट करने के बाद इसी तरह का इशारा करते थे। वेस्टइंडीज ने इस मैच में 207/5 रन बनाए। जवाब में भारत ने 8 गेंद शेष रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।