फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   INDvBAN: First time ever Bangladesh make two concussion substitutes in one match

11 नहीं 13 खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरा बांग्लादेश, इतिहास में पहली बार हुई ऐसी घटना

Sat, 23 Nov 2019 08:25 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्कष, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्कष, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 23 Nov 2019 08:25 AM IST
विज्ञापन
INDvBAN: First time ever Bangladesh make two concussion substitutes in one match
डे-नाइट टेस्ट मैच - फोटो : ट्विटर

बांग्लादेश के दो बल्लेबाज, लिटन दास और नईम हसन भारत के खिलाफ दिन-रात्रि टेस्ट के शुरूआती दिन रिटायर्ड-हर्ट हो गए, जिससे मेहमानों को उन खिलाड़ियों को ‘कनकशन सब्स्टीट्यूट’ के तौर पर उतारना पड़ा जिन्हें शुरुआती एकादश में जगह नहीं मिली थी। इस तरह भारत के खिलाफ ऐतिहासिक डे-नाइट टेस्ट मैच में बांग्लादेश के 13 खिलाड़ी भारत के खिलाफ खेल रहे हैं। 

विज्ञापन


लिटन और नईम दोनों के सिर में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की गेंद लगी, जिसके बाद मेहदी हसन और ताईजुल इस्लाम को ‘कनकशन सब्स्टीट्यूट’ (सिर में चोट लगने के कारण उसकी जगह मैदान पर उतरने वाला स्थानापन्न खिलाड़ी) के तौर पर उतारा गया।
विज्ञापन


बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन को स्कैन के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इसके बाद नईम के सिर पर भी शमी की गेंद लग गई, जिनके उपचार के लिए भारतीय टीम फिजियो नितिन पटेल को जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बांग्लादेश इस तरह एक टेस्ट मैच में दो ‘कनकशन सब्स्टीट्यूट’ उतारने वाली पहली टीम बन गई, हालांकि ‘कनकशन सब्स्टीट्यूट’ नियम के अंतर्गत ऑफ स्पिनर मेहदी को गेंदबाजी करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। मेहदी हालांकि महज आठ रन जोड़कर तेज गेंदबाज इशांत शर्मा का का शिकार बने।


लंच से पहले लिटन के सिर पर गेंद लग गई थी, जिसके बाद फिजियो मैदान में पहुंचा और उसने एक जांच की। लिटन ने बल्लेबाजी करना जारी रखा और अगली ही गेंद पर चौका जड़ दिया। लिटन ने इशांत के अगले ओवर में भी चौका लगाया और नौ रन जोड़े। इसके बाद उन्होंने असहजता की शिकायत की। इसके बाद अंपायर से बात करने के बाद वह मैदान से बाहर जाते दिखे और लंच भी छह विकेट पर 73 रन के स्कोर पर ले लिया गया। सैफ हसन भी चोटिल हैं जिससे बांग्लादेश को मेहदी को ‘कनकशन सब्स्टीट्यूट’ के तौर पर उतारने के लिये बाध्य होना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed