कप्तान कोहली का नया दांव, ऋषभ पंत की जगह संजू सैमसन नहीं बल्कि इस विकेटकीपर की टीम में एंट्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुंबई में खेले गए पहले वन-डे मैच में चोटिल होकर बाहर होने वाले ऋषभ पंत की जगह टीम में नई एंट्री हुई है। कप्तान कोहली ने एक बार फिर सभी को चौंकाते हुए एक ऐसे खिलाड़ी को टीम में शामिल किया है, जिसका नाम सुनकर क्रिकेट पंडित भी हैरान हैं। आंध्र प्रदेश के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत को भारतीय स्क्वॉड में जगह मिली है।
UPDATE - K S Bharat named back-up wicket-keeper for 2nd ODI.
Full details here - https://t.co/c9Pk84rkbM #TeamIndia pic.twitter.com/ulOi6aKnRg— BCCI (@BCCI) January 17, 2020विज्ञापन
दरअसल, बीसीसीआई को उम्मीद थी कि पंत तीसरे वनडे से पहले फिट हो जाएंगे, इसलिए शुरुआत में पंत की जगह किसी खिलाड़ी को टीम में शामिल नहीं किया गया था, लेकिन अब टीम मैनेजमेंट ने संजू सैमसन पर तरजीह देते हुए केएस भरत को टीम में शामिल किया है। घरेलू क्रिकेट में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले भरत को जब राजकोट पहुंचने की बात बताई गई तब वह हैदराबाद में थे, हालांकि उनका टीम के साथ जुड़ना महज औपचारिकता ही होगी, क्योंकि विकेटकीपिंग का जिम्मा केएल राहुल ही संभालेंगे।
आखिर कौन हैं केएस भरत
पिछले कुछ साल में घरेलू क्रिकेट में जबरदस्त खेल दिखाने वाले भरत बल्लेबाजी व कीपिंग तकनीक में अपने समकालीन विकेटकीपर्स से काफी आगे नजर आते हैं। 2015 में दिलीप ट्रॉफी में लखनऊ में पिंक बॉल से खेल चुके 26 वर्षीय केएस भरत ने 74 प्रथम श्रेणी मैचों में नौ शतक और 22 अर्धशतकों के साथ 4143 रन बनाए हैं, जिसमें एक तिहरा शतक भी शामिल है। कोलकाता में खेले गए ऐतिहासिक पिंक बॉल डे-नाइट टेस्ट मैच के भारतीय स्क्वॉड में भी उन्हें एन मौके पर शामिल किया गया था, हालांकि प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली थी। 254 कैच पकड़ने के साथ ही 27 स्टंप करने वाले भरत को शायद इस वजह से भी जगह मिली क्योंकि संजू सैमसन और ईशान किशन फिलहाल इंडिया ए टीम की ओर से न्यूजीलैंड के दौरे पर हैं।
अब कैसी है ऋषभ पंत की हालत
मुंबई वन-डे में मिचेल स्टार्क की घातक बाउंसर हेलमेट पर लगने के बाद ऋषभ पंत दूसरी पारी में विकेटकीपिंग करने मैदान पर नहीं उतरे। कन्कशन सब्टिट्यूट के तौर पर राहुल के दस्ताने पहनते ही यह सवाल भी उठने लगे कि पंत की चोट कितनी गंभीर है। पहले अनुमान लगाया जा रहा था कि वह राजकोट वन-डे से पहले ठीक हो जाएंगे, लेकिन फिर मैच से एकदिन पहले खबर आई कि वह दूसरे वन-डे से बाहर हो गए हैं और चोट से उबरने के लिए बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी जाएंगे। अब ताजा जानकारी के अनुसार ऋषभ पंत की हालत स्थिर है, लेकिन टीम मैनेजमेंट कोई जोखिम नहीं उठाना चाहती इसलिए उन्हें तीसरे और आखिरी वन-डे में भी आराम दिया गया है।